Home » Haatgamharia News: हाटगम्हरिया के बीडीओ सालकु हेम्ब्रम की आकस्मिक मौत, प्रखंड में पसरा मातम

Haatgamharia News: हाटगम्हरिया के बीडीओ सालकु हेम्ब्रम की आकस्मिक मौत, प्रखंड में पसरा मातम

by Yugal Kishor
Haatgamharia BDO Salaku Hembram death news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हाटगम्हरिया : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत हाटगम्हरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी सालकु हेम्ब्रम की आकस्मिक मौत हो गई। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे बीडीओ ने मंगलवार को सुबह 3 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन से प्रखंड कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में गहरा दुःख है।

मिलनसार स्वभाव के लिए थे लोकप्रिय

सालकु हेम्ब्रम अपने मिलनसार और सरल स्वभाव के लिए जाने जाते थे। प्रखंड में पदस्थापना के दौरान उन्होंने आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी। मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, पेंशन योजना समेत विभिन्न विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में उनकी अहम भूमिका रही। कर्मचारी हों या ग्रामीण सभी से उनका व्यवहार आत्मीय रहता था।

पिछले कुछ दिनों से चल रहे थे बीमार

जानकारी के अनुसार सालकु हेम्ब्रम पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार को सुबह में इलाज के दौरान जमशेदपुर में उनका निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही प्रखंड मुख्यालय में शोक का माहौल बन गया।

प्रखंड कार्यालय में शोक

बीडीओ के निधन पर हाटगम्हरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में शोक का लहर दौड़ गई हैं। अधिकारियों व कर्मचारियों ,जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भी उनके निधन पर गहरा दु:ख जताया है। जिला प्रशासन ने भी सालकु हेम्ब्रम के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अधिकारियों ने कहा कि वे एक कर्तव्यनिष्ठ और संवेदनशील पदाधिकारी थे। उनका जाना प्रशासनिक सेवा के लिए बड़ी क्षति है।

Related Articles

Leave a Comment