Home » Path Nirman Vibhag Jharkhand : पथ निर्माण विभाग के पांच इंजीनियरों का स्थानांतरण-पदस्थापन

Path Nirman Vibhag Jharkhand : पथ निर्माण विभाग के पांच इंजीनियरों का स्थानांतरण-पदस्थापन

by Nikhil Kumar
Official notification from Jharkhand Labour Department regarding officer transfers and promotions, page 1.
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : पथ निर्माण विभाग ने पांच कार्यपालक अभियंताओं का तबादले एवं अतिरिक्त प्रभार दिया है। इस संबंध में विभागीय अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार, विनय कुमार को प्रतीक्षा से हटाकर कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, डाल्टनगंज में पदस्थापित किया गया। अनूप रंजन लकड़ा, कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, गुमला को अपने वर्तमान कार्यों के अतिरिक्त पथ प्रमंडल, खूंटी का प्रभार सौंपा गया।

विक्रम प्रताप सिंह, कार्यपालक अभियंता, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, रांची (अतिरिक्त प्रभार योजना एवं अन्वेषण मुख्यालय एवं उप सचिव प्रबंधन) को अब उप सचिव (प्रबंधन), मुख्यालय में पदस्थापित किया गया। जितेंद्र कुमार सिंह, कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, रांची (ग्रामीण) को अपने कार्यों के अतिरिक्त राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, रांची का प्रभार दिया गया।


कमलेश कुमार को भवन निर्माण विभाग से वापस लेते हुए कार्यपालक अभियंता, योजना एवं अन्वेषण (मुख्यालय) में पदस्थापित किया गया है। उनका स्थानांतरण नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता समाप्त होने के बाद प्रभावी होगा।

Read Also- Rural Economy Jharkhand : JSLPS ने तेज की पलाश ब्रांड उत्पादों को जीआई टैग दिलाने की कोशिश

Related Articles

Leave a Comment