Home » Jharkhand High Court: जमशेदपुर में मुख्य न्यायाधीश का भव्य स्वागत, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ कार्यक्रम

Jharkhand High Court: जमशेदपुर में मुख्य न्यायाधीश का भव्य स्वागत, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ कार्यक्रम

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर । पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में शुक्रवार को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनक के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में पारंपरिक संस्कृति की झलक देखने को मिली, जिसने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने उन्हें पुष्पगुच्छ और पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। प्रशासनिक और पुलिस के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और गरिमामय बना दिया।

स्वागत समारोह में स्थानीय लोक कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में नगाड़ा और मांदर की थाप पर शानदार प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति ने न केवल मुख्य अतिथि को प्रभावित किया, बल्कि वहां मौजूद लोगों को भी झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अहसास कराया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य न्यायाधीश सोनक कलाकारों से बेहद आत्मीयता से मिले। उन्होंने कलाकारों के साथ संवाद करते हुए उनकी कला की सराहना की और झारखंड की लोक परंपराओं में अपनी रुचि व्यक्त की। खास बात यह रही कि उन्होंने खुद नगाड़ा और मांदर बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। इस दृश्य ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच खास उत्साह पैदा कर दिया।

इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे, वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे, नगर पुलिस अधीक्षक कुमार शिवशीष और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग सहित कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।\

Read Also: http://Iran Israel Conflict : तेलअवीव दहला, एलात भी निशाने पर- ईरान-इजरायल टकराव ने पकड़ी रफ्तार

Related Articles