Home » Hazaribagh News : बरही में ट्रांसपोर्टर के घर लाखों की चोरी, बेटी की शादी के लिए रखे गहने भी ले गए चोर

Hazaribagh News : बरही में ट्रांसपोर्टर के घर लाखों की चोरी, बेटी की शादी के लिए रखे गहने भी ले गए चोर

by Rakesh Pandey
Hazaribagh News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिला अंतर्गत बरही थाना क्षेत्र की न्यू कॉलोनी में गुरुवार देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोर कमरे की खिड़की उखाड़कर घर में घुसे और करीब 10 लाख रुपये मूल्य के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए गहनों में परिवार की बेटी की शादी के लिए सुरक्षित रखे गए जेवर भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, ट्रांसपोर्ट व्यवसायी देवेंद्र सिंह के घर घटना के समय परिवार के सभी सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान चोर पीछे की ओर से कमरे की खिड़की उखाड़कर अंदर घुस गए और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर समेटकर फरार हो गए। सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो कमरे का सामान बिखरा मिला और अलमारी से जेवरात गायब थे। इसके बाद घटना की सूचना तत्काल बरही थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा चोरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पीड़ित परिवार ने बताया कि चोरी गए आभूषणों में बेटी की शादी के लिए वर्षों से संजोकर रखे गए गहने भी शामिल थे। घटना के बाद परिवार सदमे में है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Read Also- Khunti News : खूंटी में महिला समेत दो की हत्या, तजना नदी किनारे मिले शव

Related Articles

Leave a Comment