Home » हरियाणा विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा का संकल्प पत्र जारी, महिलाओं को 2100 प्रतिमाह और 2 लाख युवाओं को नौकरी

हरियाणा विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा का संकल्प पत्र जारी, महिलाओं को 2100 प्रतिमाह और 2 लाख युवाओं को नौकरी

by Reeta Rai Sagar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सबहेड- BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र जारी करते हुए 20 वादे किए हैं। इन वादों के तहत महिलाओं को 2100 रुपए प्रति माह, 2 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 10 फीसदी के आरक्षण की घोषणा की गई।

सेंट्रल डेस्क। हरियाणा विधानसभा का चुनाव जैसे-जैसे पास आ रहा है, वैसे-वैसे पार्टियां वोटरों को लुभाने का प्रयास कर रही है। हरियाणा में बीजेपी ने चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। BJP ने इसे संकल्प पत्र का नाम दिया है। हरियाणा के रोहतक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस संकल्प पत्र को जारी करते हुए प्रदेश की जनता से 20 वादे किए।

नड्डा के साथ राज्य में बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री प्रत्याशी नायब सिंह सैनी भी मौजूद थे। इन वादों के तहत महिलाओं को 2100 रुपए प्रति माह, 2 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 10 फीसदी के आरक्षण की घोषणा की गई।

बीजेपी के 20 वादेः

  1. लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपए प्रत्येक माह दिए जाएंगे।
  2. 2 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी।
  3. हरियाणवी अग्निवीरों को सरकारी नौकरी की गारंटी।
  4. IMT खरखौदा की तरह 10 इंडस्ट्रियल सिटी का निर्माण और प्रति शहर 50 हजार युवाओं को नौकरी।
  5. चिरायु आय़ुष्मान योजना के तहत सभी परिवार को 10 लाख तक का मुफ्त इलाज। बुजुर्गों को अलग से 5 लाख का मुफ्त इलाज।
  6. शहरी-ग्रामीण क्षेत्र में 5 लाख आवास।
  7. हर जिले में ओलंपिक नर्सरी
  8. हर घर गृहिणी योजना के तहत 500 रुपए में सिलिंडर
  9. नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत और केएमपी के ऑर्बिटल कॉरिडोर का निर्माण।
  10. रैपिड रेल सेवाएं और फरीदाबाद से गुरुग्राम के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस मेट्रो की शुरुआत।
  11. पिछड़ी जाति के लिए पर्याप्त बजट के साथ अलग कल्याण बोर्ड।
  12. सामाजिक मासिक पेंशन में बढ़ोतरी।
  13. भारत के किसी भी सरकारी कॉलेज से मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले OBC और SC जाति के छात्रों को स्कॉलरशिप।
  14. 25 लाख रुपए तक के लोन की गारंटी हरियाणा सरकार की होगी।
  15. हरियाणा को वैश्विक शिक्षा का केंद्र बनाकर आधुनिक स्किल की ट्रेनिंग दी जाएगी।
  16. दक्षिणी हरियाणा में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का जंगल सफारी पार्क बनेगा।
  17. अव्वल बालिका योजना के ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को स्कूटर।
  18. सरकारी हॉस्पिटल में डायलिसिस और डायग्नोसिस मुफ्त।
  19. 24 फसलों की घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद।
  20. 5 लाख युवाओं के लिए रोजगार के अवसर औऱ अप्रेंटिस योजना से प्रति माह स्टाइपेंड।
    घोषणा पत्र को जारी करते हुए नायब सिंह सैनी ने बताया कि उनकी सरकार ने जो वादे पांच वर्ष पहले किए थे, उसे पूरे भी किए है। उनकी सरकार ने 187 वादे किए थे, जिनमें से सारे वादे पूरे किए गए है।

Related Articles