Hazaribag : पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू और विधायक निर्मला देवी को केरेडारी पुलिस ने छोड़ दिया है। उन्हें गुरुवार को धरना स्थल से हिरासत में लिया गया था। इसके बाद, पुलिस उन्हें केरेडारी थाना ले गई थी। यहां रात भर दोनों को थाने में रखा गया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों पति-पत्नी को शुक्रवार की सुबह छोड़ दिया गया है।

धरना स्थल से हिरासत में लिए गए थे पति-पत्नी
बताया जा रहा है कि इनके खिलाफ पगार ओपी सहित कई थानों में मामले दर्ज थे। पूर्व मंत्री 31 दिसंबर साल 2025 से एनटीपीसी के चट्टी बरियातू कोल माइंस में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे। पुलिस ने धरना स्थल से ही उन्हें हिरासत में लिया था।
Read also Jamshedpur Crime : सीतारामडेरा से DAV पब्लिक स्कूल की छात्रा लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

