जमशेदपुर : आजसू छात्र संघ की बैठक का आयोजन सोमवार को निर्मल गेस्ट हाऊस में किया गया। आजसू छात्र संघ की बैठक का संचालन जिला कार्यकारी अध्यक्ष साहेब बागती ने किया। बैठक में नई जिम्मेदारियां सौपी गई इसके तहत हेमंत पाठक कोल्हान के प्रभारी बने और हिमाद्रि महतो को महिला विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।

इस बैठक में छात्र संघ के विस्तारीकरण, सदस्यता अभियान, प्रखंड स्तरीय कमिटी का गठन, आगामी दिन में होने वाले राज्य स्तरीय छात्र सम्मेलन, छात्र संघ चुनाव की रणनीति एवम अन्य विषय पर प्रभारी हरीश कुमार ने संबोधित एवम मार्गदर्शन दिया कि किस तरह से छात्र नेताओं को अपने अपने प्रखंडों में, अपने जिले में, अपने महानगर में कार्य किया जाए, किस प्रकार से संगठन को मजबूत किया जाय इस पर अपने बहुमूल्य विचार रखे।
अखिल झारखंड छात्र संघ सदैव छात्र हित में कार्यरत
राज्य प्रभारी हरीश कुमार ने कहा अखिल झारखंड छात्र संघ प्रारंभिक दिनों से ही राज्य में युवाओं और छात्रों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर संघर्ष करता आया है। सभी तरह के छात्रों की सहायता और अपने संगठन और छात्र संघ की विचारधारा से हजारों छात्रों को जोड़ने का कार्य करते हुए आने बाल दिनों में पूरे झारखंड में अखिल झारखंड छात्र संघ को और भी मजबूत करने के लिए रणनीति तय की जा रही है। निश्चित तौर पर जिन छात्र नेताओं को नई जिम्मेदारी दी गई है, वह हमेशा छात्रों के बीच रहते है और संगठन का कार्य करते है, इस मजबूती के साथ आने वाले छात्र संघ में और आगामी महीने में होने वाले राज्य सम्मेलन में संगठन जायेगा।
प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह ने छात्र नेताओं को टीम को मजबूत बनाने का लक्ष्य दिया
प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह ने कहा कि हर प्रखंड में अखिल झारखंड छात्र संघ का टीम बनाना उसके बाद जिला कमेटी को मजबूत करने का लक्ष्य छात्र नेताओं को दिया गया है। साथ ही किस तरह से संगठन मजबूत होगा, इस पर सभी की राय मांगी गई है। आगामी 1 सप्ताह के बाद फिर बैठक आयोजित होगी।
शीघ्र ही कॉलेज प्रभारी की नियुक्ति करने का निर्देश भी दिया गया है। निश्चित तौर पर संगठन में काम करने वाले लोगो की कमी नहीं है बस सही तरीके से कार्य करने केलिए सभी को प्रेरित कर हजारों छात्रों को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। कोल्हान प्रभारी हेमंत पाठक ने दी गई जिम्मेदारियों पर खरा उतरने का प्रयास करने का दिया आश्वासन
कोल्हान प्रभारी हेमंत पाठक ने कहा निश्चित तौर पर संगठन ने जो दायित्व मुझे दिया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा और पूरे कोल्हान प्रमंडल में सभी प्रखंड कमिटी, जिला कमेटी, विश्वविद्यालय कमिटी सभी को मजबूती से बना कर संगठन को और धारदार कैसे बनाया जाएगा इस पर कार्य किया जाएगा और निश्चित तौर पर आगामी छात्र सम्मलेन में कोल्हान प्रमंडल से एक मजबूत टीम को लेकर सहभागिता निभाने का प्रयास करेगा।
आजसू छात्र संघ की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के प्रभारी हरीश कुमार, राज्य अध्यक्ष गौतम सिंह के साथ आमंत्रित अतिथि के रूप में आजसू पार्टी के जिला प्रभारी प्रो. रवि शंकर मौर्य, जिलाध्यक्ष श्री कन्हैया सिंह उपस्थित हुए।
जिन्हे दायित्व दिया गया है उनकी सूची
हेमंत पाठक- कोल्हान प्रभारी
हिमाद्रि महतो- विमेंस यूनिवर्सिटी प्रभारी
शाहीन सुल्ताना- सह प्रभारी वुमेंस यूनिवर्सिटी
अंकित कुमार, दीपक कुमार सिंह-आदित्यपुर महानगर प्रभारी
इस बैठक में प्रदेश सचिव दीपक पाण्डेय, राकेश दास, साहेब बागती, जगदीप सिंह, अंकुर तिवारी, कामेश्वर प्रसाद, श्रेया सिंह, शैलेश सिंह, आयुष दास, कुंदन यादव, अभिषेक यादव, अमन सिंह, निशा कुमारी, ऋषि केस यादव, अमृतांशु सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

