Home » JHARKHAND CM NEWS: सीएम हेमंत सोरेन से मिलने पहुंची ट्रिपल आईटी रांची में चयनित सविता, जानें फिर क्या हुआ

JHARKHAND CM NEWS: सीएम हेमंत सोरेन से मिलने पहुंची ट्रिपल आईटी रांची में चयनित सविता, जानें फिर क्या हुआ

by Vivek Sharma
RANCHI: सीएम हेमंत सोरेन से ट्रिपल आईटी रांची में चयनित आदिवासी छात्रा सविता कच्छप
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में ट्रिपल आईटी रांची में चयनित आदिवासी छात्रा सविता कच्छप ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सविता कच्छप को पीएचडी की पढ़ाई पूरी करने के लिए राज्य सरकार की ओर से 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि का चेक सौंपा और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं।

सविता कच्छप आदिवासी समुदाय की सबसे कम उम्र 24 वर्ष की पीएचडी अभ्यर्थी हैं, जिनका चयन ट्रिपल आईटी रांची में इलेक्ट्रिक कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग कोर्स के लिए हुआ है। वे डूंगरी टोली अरगोड़ा रांची की निवासी हैं। वर्तमान में मधुकम स्थित अपनी नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रही हैं।
सविता ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे टेक्निकल फील्ड में पहली ट्राइबल रिसर्च स्कॉलर हैं और आईईईई में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नॉवेल्टी रिसर्च वर्क प्रस्तुत कर चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि वे आगे भी पूरी लगन से पढ़ाई और शोध कार्य जारी रखें। राज्य सरकार उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। मौके पर सविता कच्छप के परिजन और अन्य लोग भी उपस्थित थे।

READ ALSO: Ranchi News : एंटी करप्शन ब्यूरो के सवालों के जवाब देने में आनाकानी कर रहे ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह, हर प्रश्न का एक ही उत्तर- हमें कुछ याद नहीं

Related Articles