Home » National Youth Day: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सैकड़ों युवाओं ने लिया हिस्सा, अमित रहे अव्वल

National Youth Day: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सैकड़ों युवाओं ने लिया हिस्सा, अमित रहे अव्वल

वर्ष 1984 में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन 12 जनवरी को भारत सरकार ने 'राष्ट्रीय युवा दिवस' घोषित किया था। तभी से हर वर्ष 12 जनवरी को 'राष्ट्रीय युवा दिवस' के रूप में मनाया जाता है।

by Anurag Ranjan
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवरिया : राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सतराव स्थित अनन्त महाप्रभु शिक्षण संस्थान में नेहरू युवा केंद्र देवरिया की ओर से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पूछे गए 50 सामान्य ज्ञान के प्रश्नों में से 46 प्रश्नों का सही उत्तर देकर अमित कुमार पहले स्थान पर रहे। वहीं, सिद्धार्थ सिंह दूसरे और तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से सत्यम गुप्ता, रितेश और रोहित गुप्ता रहे।

प्रतियोगिता की शुरुआत से पूर्व मुख्य अतिथि ओमप्रकाश मिश्रा और उपस्थित युवाओं ने स्वामी विवेकानंद एवं माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की । सभी विजेता छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि ओमप्रकाश मिश्रा और विशिष्ट अतिथि शिवम पाण्डेय ने सम्मानित किया। मुख्य अतिथि अतिथि ने छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वामी जी अपने प्रेरक विचार, जोश और जुनून के कारण युवाओं के बीच बड़ा आकर्षण रहे हैं। शिवम पाण्डेय ने शानदार कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजनकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के आयोजन से विद्यार्थी को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

1984 से मनाया जा रहा राष्ट्रीय युवा दिवस

गौरतलब है कि वर्ष 1984 में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन 12 जनवरी को भारत सरकार ने ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ घोषित किया था। तभी से हर वर्ष 12 जनवरी को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। यह दिन हमें स्वामी विवेकानंद और उनके विचारों की याद दिलाता है। प्रतियोगिता के आयोजक राहुल मल्ल ने मुख्य निर्णायक की भूमिका भी अदा की। इस दौरान सूर्य प्रकाश मिश्रा, आदर्श सिंह, अखिलेश सिंह, आलिया, प्रिय शर्मा, ऋतिक शाह , साहिल कुमार, कृति कुमारी, आदर्श यादव, दीपू जयसवाल आदि उपस्थित रहे।

Read Also: Gorakhpur News: ठंड का कहर, अब 12वीं तक के स्कूलों में 15 जनवरी तक रहेंगी छुट्टियां

Related Articles