Home » Dhanbad Crime News : पति ने की पत्नी की हत्या, सबूत मिटाने के लिए दफनाया शव

Dhanbad Crime News : पति ने की पत्नी की हत्या, सबूत मिटाने के लिए दफनाया शव

मृतका की बहन नेहा सिंह राजावत ने बताया कि मनबोध लगातार लक्ष्मी के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करता था।

by Rakesh Pandey
Dhanbad murder case, wife murdered and body buried, Rajganj police station murder, Dhanbad crime news, Jharkhand honour killing, woman strangled to death, husband killed wife, Dhanbad murder update, domestic violence case, women safety Jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: Dhanbad Murder Case News: झारखंड के धनबाद जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां राजगंज थाना क्षेत्र के कानाटांड़ गांव में पति ने पत्नी की हत्या कर शव को सुनसान जगह पर दफना दिया। आरोपी मनबोध पंडित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हत्या को आत्महत्या बताने की कोशिश

हत्या के बाद आरोपी पति ने पत्नी के मायके वालों को फोन कर बताया कि महिला ने आत्महत्या की है। लेकिन परिजनों को संदेह हुआ और उन्होंने मामले की सूचना बगदाहा पंचायत के मुखिया बाबूलाल महतो और पंचायत समिति सदस्य धनंजय महतो को दी। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म

पुलिस जब आरोपी मनबोध पंडित से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और बताया कि उसने पत्नी का गला दबाकर हत्या की, फिर शव को घर से आधा किलोमीटर दूर एक सुनसान जगह पर दफन कर दिया था। शनिवार रात मजिस्ट्रेट रविन्द्र ठाकुर की मौजूदगी और थाना प्रभारी अलीशा कुमारी के निर्देश पर पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकलवाया।

मृतका की पहचान लक्ष्मी के रूप में हुई, दो छोटे बच्चे हुए अनाथ

मृतका की पहचान बोकारो के नर्रा गांव निवासी स्व. उत्तम पंडित की बेटी लक्ष्मी पंडित के रूप में हुई है, जिसकी शादी 7 साल पहले मनबोध से हुई थी। लक्ष्मी के दो छोटे बच्चे हैं। परिवारवालों ने बताया कि आरोपी पति उसे अक्सर मारता-पीटता था और पूर्व में इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।

बहन ने लगाया हत्या का आरोप

मृतका की बहन नेहा सिंह राजावत ने बताया कि मनबोध लगातार लक्ष्मी के साथ दुर्यव्यवहार और मारपीट करता था। उसने आरोप लगाया कि मनबोध ने गला दबाकर लक्ष्मी की हत्या की और सबूत मिटाने के लिए उसे दफन कर दिया।

पुलिस कार्रवाई जारी

बाघमारा के एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Read Also- Jharkhand Ramgarh Blasting : खुली खदान में धमाके से चाणक गांव में भगदड़, तीन घंटे तक ठप रहा उत्पादन

Related Articles