बोकारो : IAS officer Sandeep Poundrik New Steel Secretary : लंबे समय से प्रभार में चल रहे इस्पात सचिव के पद को अब उसका अधिकारी मिलने जा रहा है। बिहार कैडर के आइएस अधिकारी संदीप पौंड्रिक नये इस्पात सचिव होंगे। इसके साथ ही सेल की महत्वपूर्ण परियोजनाओं से जुड़े कार्यों में तेजी आने की संभावना है। माना जा रहा है कि नए इस्पात सचिव के लंबे अनुभव का लाभ इस विभाग को मिल सकेगा। शीघ्र ही वे अपना नया पद संभालेंगे।

IAS officer Sandeep Poundrik New Steel Secretary : बिहार उद्योग विभाग के रह चुके हैं अपर सचिव
आईएएस अधिकारी संदीप पौंड्रिक बिहार में उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव का महत्वपूर्ण पद संभाल चुके हैं। संदीप पौंड्रिक 1993 बैच के बिहार कैडर आईएएस अधिकारी हैं। इन्होंने इंजीनियरिंग स्नातक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) किया हुआ है। इसके अलावा गृह मंत्रालय के तहत एनडीएमए में सलाहकार, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में भी अपना कार्य-दायित्व निभा चुके हैं।
IAS officer Sandeep Poundrik New Steel Secretary : लंबे कार्य अनुभव के आधार पर मिला पद
1993 बैच के बिहार कैडर आईएएस अधिकारी संदीप पौंड्रिक को विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों (पीएसयू) में काम करने का अनुभव है। जानकारी के अनुसार उनके लंबे अनुभाव को देखते हुए उन्हें सचिव बनाया गया है। अबतक एमएसएमई के सचिव सुभाष चंद्र लाल दास के पास इस्पात मंत्रालय के सचिव का अतिरिक्त प्रभार था। बीते दिनों झारखंड कैडर के आइएएस अधिकारी एनएन सिन्हा के सेवानिवृत्त होने के बाद से ही यह पद अतिरिक्त प्रभार में चल रहा था। अब स्थायी सचिव की पदस्थापना होने के बाद सेल के कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंत्रालय की स्वीकृति मिलने एवं अन्य कार्यों में तेजी आने की संभावना है।

