Home » ICSE Exam Date Sheet 2024: आईसीएसई ने 10वीं-12वीं बाेर्ड परीक्षा का डेट शीट जारी किया, फरवरी में शुरू हाेगी परीक्षा

ICSE Exam Date Sheet 2024: आईसीएसई ने 10वीं-12वीं बाेर्ड परीक्षा का डेट शीट जारी किया, फरवरी में शुरू हाेगी परीक्षा

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

 

नई दिल्ली: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से आईसीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स आधिकारिकव वेबसाइट cisce.org से डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं। शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 10वीं (आईसीएसई) बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी को अंग्रेजी भाषा के पेपर के साथ शुरू होगी और 28 मार्च को कला पेपर 4 के साथ समाप्त होगी।

परीक्षा कार्यक्रम के तहत कक्षा 12वीं (आईएससी) की बोर्ड परीक्षा 12 फरवरी से शुरू होगी और 3 अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी। परीक्षा सभी दिन दोपहर 2 बजे शुरू होगी और परीक्षा की अवधि 3 घंटे है। आईसीएसई और आईएससी परिणाम 2024 मई 2024 के महीने में घोषित किए जाएंगे। वे कैंडिडेट्स जो इस साल की सीआईएससीई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा दे रहे हों, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

क्या रहेगी पेपर की टाइमिंग

सीआईएससीई दसवीं की परीक्षाओं की टाइमिंग होगी सुबह 11 बजे से और पेपर दो घंटे चलेगा। कुछ एग्जाम जैसे आर्ट आदि का सुबह 9 बजे से आयोजित होगा। ज्यादातर एग्जाम दो घंटे की अवधि के हैं और कुछ ढ़ाई या तीन घंटे के भी हैं। बारहवीं के सारे एग्जाम तीन घंटे अवधि के ही हैं और दोपहर 2 बजे से शुरू हाेकर शाम 5 बजे तक संचालित हाेंगे।

ICSE Board: ऐसे करें डाउनलोड

:: सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
:: होम पेज पर उपलब्ध आईसीएसई, आईएससी बोर्ड परीक्षा 2024 समय सारिणी लिंक पर क्लिक करें।
:: एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार तारीखें देख सकते हैं।
:: पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Related Articles