Home » Chaibasa News: कड़ी तस्करों के खिलाफ वन विभाग का बड़ा एक्शन, ट्रक समेत 7-8 लाख की लकड़ी जब्त, 75 से 80 पीस लकड़ी का साल का बोटा, चालक फरार

Chaibasa News: कड़ी तस्करों के खिलाफ वन विभाग का बड़ा एक्शन, ट्रक समेत 7-8 लाख की लकड़ी जब्त, 75 से 80 पीस लकड़ी का साल का बोटा, चालक फरार

by Rajeshwar Pandey
Illegal Timber Seizure Chaibasa Forest Department Action
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना के पोड़ाहाट वन क्षेत्र में सोंगरा और केरा वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए हेसाडीह से अवैध लकड़ी से लदे 12 चक्का ट्रक को जब्त किया है। वन कर्मियों को देख चालक समेत लकड़ी माफिया मौके से फरार हो गए।जब्त लकड़ी की कीमत 7-8 लाख रुपए बतायी जा रही है।

वन विभाग का लकड़ी तस्करों पर बड़ा एक्शन

पोड़ाहाट वन प्रक्षेत्र के सोंगरा-केरा वन क्षेत्र अधिकारी तरुण कुमार सिंह को मंगलवार शाम को गुप्त सूचना मिली कि पोड़ाहाट वन क्षेत्र के बंदगांव थाना क्षेत्र में लकड़ी की तस्करी की जा रही है।रेंजर ने मंगलवार रात में एकटीम गठित कर एक टीम को रवाना किया। रात्रि लगभग 10 बजे हेसाडीह से एक 12 चक्का ट्रक जा रहा था। वन विभाग की टीम जब बंदगांव थाना के टेबो जंगल में हेसाडीह से लगभग 6 किलोमीटर दूर रांची चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच 75 ई पर देखा कि एक 12 चक्का ट्रक (जेएच 06 ई 1400) पर साल बोटा से लदा ट्रक जा रहा था। वहीं वन विभाग की टीम को देख ट्रक के दूर में गाड़ी छोड़ कर चालक-खलासी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

6-7 लाख की लकड़ी बरामद

वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी से लदे ट्रक को जब्त कर लिया।लकड़ी को जब्त कर चक्रधरपुर कार्यालय लाया गया है। जांच में पता चला कि ट्रक में 75 से 80 पीस लकड़ी का बोटा लदा हुआ है।इसकी कीमत करीब 7 से 8 लाख रुपए हैं। वन विभाग ने अज्ञात लकड़ी माफिया और चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गया है।

ट्रक का नंबर चाईबासा का नया गाड़ी नंबर

सोंगरा रेंजर तरुण कुमार सिंह ने बताया कि जिस ट्रक को जब्त किया है,वह ट्रक का नंबर चाईबासा का नया गाड़ी नंबर हैं, जों फर्जी हैं। अब चैचिस से मालिक का पता लगाया जा रहा। ट्रक मालिक और चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जायेगा।

Read Also: Jamshedpur News : ड्यूटी के बाद टाटा स्टील के गेट पर चक्कर खाकर गिरा ठेका कर्मी, हो गई मौत

Related Articles

Leave a Comment