Home » IND Vs PAK: आखिरी ओवरों में ढ़ेर हुआ पाकिस्तान, भारत को 242 रनों का लक्ष्य

IND Vs PAK: आखिरी ओवरों में ढ़ेर हुआ पाकिस्तान, भारत को 242 रनों का लक्ष्य

इमाम उल हक रन आउट हुए, जब अक्षर पटेल ने बेहतरीन फील्डिंग करते हुए उन्हें 10 रन पर पवेलियन भेज दिया।

by Anurag Ranjan
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

स्पोर्ट्स डेस्क : दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के महामुकाबले में खराब शुरुआत के बावजूद आखिरी के ओवरों में शानदार वापसी की और पाकिस्तान को 241 रन पर समेट दिया। पाकिस्तान के लिए सउद शकील ने 76 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 62 रन बनाए, जबकि कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 77 गेंदों पर 46 रन जोड़े। भारत के लिए कुलदीप यादव ने तीन विकेट झटके, जबकि हार्दिक पंड्या ने दो विकेट अपने नाम किए। अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा ने भी एक-एक विकेट लिया।

टॉस जीत पाकिस्तान ने चुनी गेंदबाजी

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन किया। मोहम्मद शमी ने पहले ओवर में पांच वाइड गेंदें डालीं, जिससे पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज इमाम उल हक और बाबर आजम का आत्मविश्वास बढ़ा। हालांकि, हार्दिक पंड्या ने बाबर आजम को 23 रन पर कैच आउट कर दिया, जिससे पाकिस्तान का पहला विकेट गिरा।

इसके बाद इमाम उल हक रन आउट हुए, जब अक्षर पटेल ने बेहतरीन फील्डिंग करते हुए उन्हें 10 रन पर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद सउद शकील और मोहम्मद रिजवान के बीच तीसरे विकेट के लिए 104 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। हालांकि, भारत ने वापसी करते हुए रिजवान को अक्षर पटेल के हाथों बोल्ड करा दिया। इसके बाद, हार्दिक पंड्या ने शकील को आउट किया, जिससे भारत को मैच में वापसी का मौका मिला।

कुलदीप ने दो गेंदों पर लिए दो विकेट

इसके बाद रविंद्र जडेजा ने तैयब ताहिर को 4 रन पर आउट किया, और फिर कुलदीप यादव ने एक ओवर में लगातार दो विकेट लेकर पाकिस्तान को हिला दिया। उन्होंने सलमान आगा (19 रन) और शाहीन अफरीदी (0 रन) को आउट किया, और एक गेंद बाद हैट्रिक के करीब पहुंच गए। हालांकि, नसीम शाह ने अगली गेंद को डिफेंस किया और खुद को आउट होने से बचा लिया।

Read Also: IND vs PAK : ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तानी टीम को लगे शुरुआती झटके, बाबर के बाद इमाम भी आउट

Related Articles