Home » I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक खत्म, नीतीश ने किया संयोजक बनने से इंकार

I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक खत्म, नीतीश ने किया संयोजक बनने से इंकार

by Rakesh Pandey
NITISH Samrat Chaudhary
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पॉलिटिकल डेस्क : विपक्षी गठबंधन INDIA की वर्चुअल बैठक (INDIA meeting) शनिवार को आयोजित की गई। बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संयोजक बनाने का प्रस्ताव पेश किया गया था, जिसे नीतीश ने ठुकरा दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को गठबंधन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बता दें कि करीब 2 घंटे चली इस बैठक में 9 पार्टियों के नेताओं ने हिस्सा लिया था।

लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों ने इंडिया गठबंधन के अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम तय किया गया। विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की वर्चुअल बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को चेयरपर्सन बनाया गया है। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है। वहीं, संयोजक की नियुक्ति न करने पर सहमति बनी है।

नीतीश बोले-किसी पद में दिलचस्पी नहीं

सूत्रों के हवाले से खबर है कि बैठक में नीतीश कुमार ने कहा, “मेरी किसी पद में कोई दिलचस्पी नहीं है। हम चाहते हैं कि गठबंधन आगे बढ़े, जरूरी है एकजुटता बनी रहे और जमीन पर गठबंधन बढ़ता रहे।“ नीतीश के इस कदम को गठबंधन में मतभेद के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल, खबरें हैं कि पिछली बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे को प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित करने वाले प्रस्ताव से नीतीश नाराज चल रहे हैं।

लालू यादव का नाम भी प्रस्तावित

सूत्रों के अनुसार, संयोजक पद के लिए नीतीश के इनकार के बाद कुछ दलों ने लालू के नाम का प्रस्ताव दिया, इसपर नीतीश कुमार ने कहा कि अगर ऐसा है तो लालू जी को ही बना दीजिए ना। नीतीश ने कहा कि लालू यादव जी सबसे वरिष्ठ हैं, तो उन्हें गठबंधन का संयोजक क्यों नहीं बनाया जाना चाहिए। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार ने कहा कि कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है, इसलिए गठबंधन का चेयरमैन कांग्रेस के नेता को बनाना चाहिए। मैं संयोजक नहीं बनना चाहता हूं। मैं गठबंधन के बिना भी विपक्ष की एकजुटता के लिए काम करूंगा।

INDIA meeting में कौन-कौन दल हुए शामिल

28 दलों के इस गठबंधन में सिर्फ 9 पार्टियां ही वर्चुअल बैठक में शामिल हुईं। मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, लालू यादव और तेजस्वी यादव (RJD), बिहार के सीएम नीतीश कुमार (JDU), दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (AAP), उमर अब्दुल्ला (नेशनल कॉन्फ्रेंस), सीताराम येचुरी (CPI-M), डी राजा (CPI), शरद पवार (NCP-शरद पवार) और DMK की तरफ से तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन जुड़े।

तृणमूल प्रमुख और पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी, शिवसेना (UBT) के उद्धव ठाकरे और समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव मीटिंग में शामिल नहीं हुए। सीट शेयरिंग के मुद्दे पर ममता ने पहले से ही कांग्रेस से दूरी बना रखी है। वह कांग्रेस को बंगाल में 2 सीटें देने पर अड़ी हैं।

नीतीश जी चाहते थे कांग्रेस का ही चेयरमैन बने : संजय झा

इंडिया गठबंधन की वर्चुअल बैठक समाप्त होने के बाद नीतीश कुमार के करीबी कहे जाने वाले बिहार सरकार के मंत्री संजय झा बयान सामने आया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार को संयोजक बनाने का कांग्रेस ने प्रस्ताव दिया था, लेकिन नीतीश कुमार ने कहा कांग्रेस का ही चेयरमैन बने।

नीतीश जी विपक्षी एकता के सूत्रधार हैं : उमेश कुशवाहा

वहीं, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि संयोजक किसे बनाया जाए, ये मीडिया का एजेंडा हो सकता है, लेकिन हमारे नेता विपक्षी एकता के सूत्रधार हैं। पूरा देश हमारे नेता को विपक्ष के नेता के तौर पर देख रहा है। पूरा देश उम्मीद और विश्वास साथ नीतीश कुमार की ओर देख रहा है। हमारे नेता का एजेंडा संयोजक बनने नहीं है। हमारा एक ही एजेंडा है- भाजपा हटाओ- देश बचाओ। इंडिया गठबंधन ने अब बड़ा अकार ले लिया है, जिसे लेकर भाजपा को बेचैनी हो रही है। उनकी नींद हराम हो गई है। भाजपा वालों को जनता सबक सिखा देगी।

READ ALSO: राम मंदिर को लेकर आडवानी ने कह दी बड़ी बात, कहा- मंदिर का निर्माण नियति ने तय किया, खल रही अटल जी की कमी

Related Articles