Home » IND vs BAN 2nd Test, Day 1 LIVE : भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का लिया फैसला

IND vs BAN 2nd Test, Day 1 LIVE : भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का लिया फैसला

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now


कानपुर : इंडिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला आज, यानी 27 सितंबर को कानपुर में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बारिश के कारण मैदान गीला होने से टॉस में देरी हु

सीरीज पर नजरें

ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय टीम की निगाहें मेहमान बांग्लादेश को 2-0 से हराकर सूपड़ा साफ करने पर हैं। पहले टेस्ट में भारत ने बांग्लादेश को 280 रनों से हराया था। अगर भारत इस मैच को जीतता है, तो उनकी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 की स्थिति और मजबूत हो जाएगी।

बारिश की संभावना

हालांकि, कानपुर में मौसम विभाग ने पहले तीन दिन बारिश होने की संभावना जताई है। देखना होगा कि क्या बारिश फैंस के आनंद में खलल डालती है या नहीं।

इतिहास बनाने का मौका

अगर भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज को जीतने में सफल रहती है, तो यह उनके नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज करेगा। यह भारत की अपने घर में लगातार 18वीं टेस्ट सीरीज जीत होगी। किसी भी टीम ने अब तक अपने घर में लगातार इतनी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। भारतीय टीम ने पिछले 12 सालों से अपने घर में कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं हारी है।

Read ALso- MS Dhoni ले रहे हैं IPL से रिटायरमेंट? बोले- ‘यह टीम के हित में…’

Related Articles