Home » भारतीय सेना ने लॉन्च किया ‘प्रोजेक्ट नमन’,जाने पूरी रिपोर्ट

भारतीय सेना ने लॉन्च किया ‘प्रोजेक्ट नमन’,जाने पूरी रिपोर्ट

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क : देश की आन, बान और शान हमारे देश के जवान बारहों महीने और चौबीसों घंटे दुश्मनों से देश की रक्षा करते हैं। आज देश की एक अरब 40 करोड़ जनता चैन की नींद सो पाती है, क्योंकि हमारे देश की सेना हमेशा दुश्मनों के सामने सीना तान कर खड़ी हो जाती है। वहीं, सेवानिवृत्त होने या शहीद होने के बाद हमारे सेना के जवानों के परिजनों को वह सम्मान व सुविधा नहीं मिल पाती, जो मिलनी चाहिए।

परिजनों को यह सुविधाएं प्राप्त करने के लिए काफी तकलीफ उठाना पड़ती है। उनकी इन्हीं परेशानियों व तकलीफों को दूर करने के लिए भारतीय सेना ने मंगलवार को ‘प्रोजेक्ट नमन’ लॉन्च किया है. इस प्रोजेक्ट के लॉन्च होने के बाद पूर्व सैनिकों व शहीदों के परिजन काफी खुश हैं। भारतीय सेना के इस नये प्रोजेक्ट ‘प्रोजेक्ट नमन’ के लॉन्च होने के बाद अब पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजनों के कल्याण का काम शुरू हो जायेगा।

प्रोजेक्ट नमन के तहत पूर्व सैनिकों और शहीद सैन्यकर्मियों के परिजनों को सुविधा देने के साथ ही उनकी शिकायतों का निवारण करने के लिए एक निवारण केंद्र भी स्थापित किया जा रहा है। सेना के अधिकारियों ने इस संबंध में कहा कि यह प्रोजेक्ट का पहला चरण है। दिल्ली छावनी में बहुत जल्द इसका पहला केंद्र शुरू होगा।

जानकारी के लिए आपको बता दूं कि भारतीय सेना के पूर्व सैनिक निदेशालय ने प्रोजेक्ट नमन के लिए एचडीएफसी बैंक सीएसईई-गवर्नेंस इंडिया लिमिटेड के साथ समझौता किया है।
रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि इस परियोजना का लक्ष्य पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के लिए सेना द्वारा दी जा रही सुविधाएं दिलाने और उनकी शिकायतें दूर करना है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस प्रोजेक्ट का दूसरा चरण भी जल्द शुरू होगा। फिलहाल यह सुविधा सेना की दिल्ली स्थित छावनी में उपलब्ध होगी।

READ ALSO : सऊदी अरब, रूस तेल उत्पादन में कटौती जारी रखेंगे, दाम में उछाल

-देश में कुल 13 सैन्य छावनियों में शुरू होगा ‘प्रोजेक्ट नमन’

पूर्व सैनिकों व शहीदों के परिजनों की सुविधा के लिए शुरू हुए ‘प्रोजेक्ट नमन’ के तहत सुविधाएं फिलहाल सेना की दिल्ली स्थित छावनी में मिलेंगी। वहीं दूसरे चरण में देश की विभिन्न सेना छावनियों में कुल 13 जगहों पर ‘प्रोजेक्ट नमन’ शुरू होगा। इन केंद्रों पर पूर्व सैनिकों व शहीदों के परिजनों और आश्रितों को पेंशन देने के लिए ‘स्पर्श पोर्टल’ को भी अपडेट करने की सुविधा प्रदान की जायेगी।

Related Articles