Home » दिनेश त्रिपाठी बने भारतीय नौसेना के नए चीफ, जानिए किस पद पर थे कार्यरत

दिनेश त्रिपाठी बने भारतीय नौसेना के नए चीफ, जानिए किस पद पर थे कार्यरत

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली/Indian Navy: वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी को भारतीय नौसेना प्रमुख के रूप में चुना गया है। दरअसल वे वर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार की जगह लेने जा रहे हैं। दिनेश त्रिपाठी ने अपने 40 साल के लंबे सेवाकाल में कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं, जिसके बाद उन्हें नौसेना प्रमुख का पद दिया गया है। जानकारी के अनुसार, उन्होंने पश्चिमी नौसेना के कमान के फ्लैग ऑफिसर के रूप में कार्य किया है और कई महत्वपूर्ण अभियानों में भाग लिया है।

दिनेश त्रिपाठी अभी नौसेना स्टाफ के वाइस चीफ हैं। उन्होंने भारतीय नौसेना में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। ये इससे पहले पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं। अपने 39 साल के लंबे करियर में इन्होंने भारतीय नौसेना के कई अहम असाइनमेंट्स पर काम किया है।

वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी का जन्म 15 मई 1964 को हुआ था। वे सैनिक स्कूल रीवा और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला के एक्स स्टूडेंट हैं। इन्होंने नेवल वॉर कॉलेज, गोवा और नेवल वॉर कॉलेज यूएसए से कोर्स किया है।

Indian Navy: 30 साल से नौसेना का हिस्सा हैं दिनेश त्रिपाठी

वे 1 जुलाई 1985 को भारतीय नौसेना में भर्ती हुए थे। दिनेश त्रिपाठी संचार और इलेक्ट्रॉनिक वॉर स्पेशलिस्ट हैं। दिनेश त्रिपाठी ने आईएनएस किर्च, त्रिशूल और विनाश जैसे नौसैनिक जहाजों की कमान भी संभाली है।

Indian Navy: थिमैया मेडल से भी सम्मानित हो चुके है दिनेश त्रिपाठी

वाइस एडमिरल त्रिपाठी को अति विशिष्ट सेवा मेडल और नौ सेना मेडल पुरस्कार भी मिल चुके हैं। वहीं, डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन में अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें थिमैया पदक से सम्मानित किया गया था। यूएस नेवल वॉर कॉलेज, न्यूपोर्ट, रोड आइलैंड्स में नेवल कमांड कॉलेज में अपने कार्यकाल के दौरान इन्हें रॉबर्ट ई बेटमैन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला।

Indian Navy: दिनेश त्रिपाठी सेना संचालन के डायरेक्टर जनरल भी रह चुके

दिनेश त्रिपाठी ने कई अहम ऑपरेशनल और स्टाफ नियुक्तियों पर भी काम किया है। वे प्रतिष्ठित भारतीय नौसेना अकादमी एडिमाला के कमांडेंट भी रह चुके हैं। 4 जनवरी 2024 को उन्हें नौसेना स्टाफ का वाइस चीफ नियुक्त किया गया था। ये सेना संचालन के डायरेक्टर जनरल रह चुके हैं।

नौसेना के उप प्रमुख का पदभार संभालने से पहले, इन्होंने पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्य किया था। वाइस एडमिरल त्रिपाठी ने विभिन्न कमांड, स्टाफ और निर्देशात्मक नियुक्तियों में काम किया है। इन्होंने आईएनएस विनाश की भी कमान संभाली है।

 

Read also:- सुबह-सुबह ही गर्मी ने दिखाया अपना तेवर, पारा 40 पार

Related Articles