जमशेदपुर/ Internship Mandatory : नई शिक्षा नीति के लागू हाेने के साथ ही यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) इसके अलग-अलग प्रारूपाें काे लागू करने के लिए लगातार निर्देश जारी कर रहा है। इस क्रम में स्नातक स्टूडेंट्स के लिए विषय के साथ अब व्यावहारिक ज्ञान अनिवार्य कर दिया गया है।

इसके तहत स्टूडेंट्स को अब विभिन्न संस्थानों में इंटर्नशिप करनी होगी। इंटर्नशिप लिए स्टूडेंट्स को क्रेडिट स्कोर प्रदान किए जाएंगे, जाे उनके अंक पत्र में जुडेंगे। इस संबंध में यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों व कॉलेजों को निर्देश जारी किए हैं। इंटर्नशिप के लिए 16 क्षेत्र तय किए गए हैं।
जारी पत्र में कहा गया है- सभी विवि व काॅलेज निर्धारित क्षेत्राें से संबंधित औद्याेगिक संस्थानाें से संपर्क कर अपने यहां नामांकित विद्यार्थियाें का इंटर्नशिप कराने की व्यवस्था करें। इससे संबंधित जानकारी अपने वेबसाइट पर अपलाेड करने के साथ यूजीसी काे अवगत कराएं। निर्देश के तहत सभी संस्थानाें काे इंटर्नशिप के लिए चयनित बच्चाें की सूची, फाेटाेग्राफ व संबंधित कंपनी की डिटेल रखनी हाेगी।
Internship Mandatory : इन 16 क्षेत्राें में हाेंगे इंटर्नशिप
ट्रेड एंड एग्रीकल्चर,
इकोनॉमी एंड बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस
लॉजिस्टिक्स आटोमोटिव एंड कैपिटल गुड्स
फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स एंडरिटेल
इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी एंड इलेक्ट्रॉनिक एरिया
हैंडीक्राफ्ट आर्ट
डिजाइन एंड म्यूजिक
हेल्थकेयर एंड लाइफ साइंस
स्पोर्ट्स, वैलनेस एंड फिजिकल एजुकेशन
टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी
डिजिटलाइजेशन एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी
ह्यूमैनिटेरियन पब्लिक पॉलिसी एंड लीगल सर्विस
कम्युनिकेशन, एजुकेशन
सस्टेनेबल डेवलपमेंट
एनवायरमेंट
कॉमर्स, मीडियम एंड स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एरिया
Internship Mandatory वर्जन:
न्यूज एजुकेशन पॉलिसी में इंटर्नशिप काे अनिवार्य किए जाने का मुख्य मकसद अधिक से अधिक स्टूडेंट्स काे दक्ष बनाना है, ताकि जब वे पढ़ाई पूरी करके निकलें ताे इतने कुशल हाें कि आसानी से नाैकरी मिल सके। इसका लाभ आने वाले दिनाें में देखने काे मिलेगा। अभी तक अधिकतर स्टूडेंट्स डिग्री ताे हासिल कर ले रहे थे, लेकिन औद्याेगिक दक्षता नहीं रहती थी। इससे नाैकरी पाने में कठिनाई हाेती थी।
READ ALSO : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के नए सचिव बने सुधीर गुप्ता

