Home » को-आपरेटिव कॉलेज में यूजी प्रथम समेस्टर के छात्रों का परिचय सत्र आयोजित

को-आपरेटिव कॉलेज में यूजी प्रथम समेस्टर के छात्रों का परिचय सत्र आयोजित

by Rakesh Pandey
को-आपरेटिव कॉलेज में यूजी प्रथम समेस्टर के छात्रों का परिचय सत्र आयोजित
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर को आपरेटिव कॉलेज में शनिवार को बहुउदेशीय भवन में यूजी सेमेस्टर प्रथम के बच्चों का परिचय सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कालेज के प्राचार्य डा अमर सिंह के एवं अन्य वरीय शिक्षकों के द्वारा द्धीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का विधिवित रूप से उद्धघाटन किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता आइक्यूएससी की कोर्डिनेटर डा नीता सिन्हा ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य डा अमर सिंह ने अपने संबोधन में बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए महाविद्वयालय के द्वारा पुरा प्रयास किया जा रहा है। छात्र छात्राओं के लिए बेहतर पुस्तकालय से लेकर बेहतर लैब तक का व्यवस्था किया गया है। प्राचार्य ने छात्र छात्राओं को अनुशासित तरीके से पठन पाठन करके महाविद्वयालय का नाम रौशन करने का आग्रह किया गया।

इस दौरान सभी शिक्षकों ने अपना परिचय दिया

कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को शिक्षकों से परिचय वनस्पति विभाग के हेड तथा सीनेटर ब्रजेश कुमार ने कराया। इस दौरान सभी शिक्षकों ने अपना परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान नामांकन प्रभारी अशोक कुमार रवानी,ब्रांच कोर्डिनेटर विनय कुमार सिंह एवं परीक्षा नियंत्रक डा भूषण कुमार सिंह ने भी अपनी बातों को रखा।

इस अवसर पर डा सुनीता सहाय, डा एस एन ठाकुर,डा शालिनी शर्मा, डा किरण दुबे,डा आर एस पी सिंह,डा स्वाती सोरेन,डा दुर्गा तामसोय,डा प्रभात कुमार सिंह,डा राजेश कुमार, डा मंगला श्रीवास्तव, डा कृष्णा प्रसाद,डा अनिल झा,डा स्वाती वत्स,डा अनुपम,डा अनिता, डा विक्रमादित्य सिन्हा,डा पियाली विश्वास,डा नूर दानिश,प्रियंका कुमारी, डा शोभा कुमारी, डा रमेश कुमार, डा रूचिका तिवारी,डा रविशंकर राय, डा पुष्पा तिवारी, डा अक्षय लुगुन, के अलावा काफी संख्या में शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे।

READ ALSO : पति-पत्नी का मनरेगा जाब कार्ड, घर में लगी थी तीन एसी, करते थे साइबर ठगी, तीन धराए

Related Articles