Home » फिर एक बार ईरान ने पाकिस्तान पर किया एयर स्ट्राइक, कई आतंकियों के मारे जाने की खबर

फिर एक बार ईरान ने पाकिस्तान पर किया एयर स्ट्राइक, कई आतंकियों के मारे जाने की खबर

by Rakesh Pandey
Iran Air Strike
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क। ईरानी सेना ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की है। (Iran Air Strike) इस सार्जिकल स्ट्राइक में आतंकी संगठन जैश अल अदल के शीर्ष कमांडर इस्माइल शाह बख्श सहित कई आतंकियों को मार गिराया गया है। इसी आतंकी संगठन ने दिसंबर 2023 में बलूचिस्तान प्रांत में एक पुलिस स्टेशन पर हमला कर 11 पुलिसकर्मियों को मार डाला था। इस हमले के पीछे जैश अल अदल का हाथ माना गया था। इससे पहले भी हाल के दिनों में ईरान ने पाकिस्तान की सीमा में हवाई हमला किया था। इससे दोनों देशों में तनाव बढ़ गया था।

क्यों किया गया जैश अल अदल का गठन (Iran Air Strike)

जैश अल अदल का गठन साल 2012 में हुआ था, यह एक सुन्नी संगठन है, जो ईरान के दक्षिण पूर्वी प्रांत सिस्तान-बलूचिस्तान से संचालित होता है। ईरानी सरकार इस आतंकी संगठन को आतंकी संगठन मानती है। ईरान में हुए कई हमलों में इस संगठन का हाथ माना जाता है। सीरिया में किए जा रहे हमलों और बलूचिस्तान प्रांत में ईरानी सेना द्वारा सुन्नियों की कथित प्रताड़ना के खिलाफ जैश अल अदल का गठन किया गया है। जैश अल अदल ईरान में सुन्नियों के लिए बलूचिस्तान प्रांत को आजाद कराना चाहता है।

ईरान ने पहले की एयर स्ट्राइक, फिर की सर्जिकल स्ट्राइक

भारत ने 2016 में हुए उरी आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने पहली सर्जिकल स्ट्राइक की थी। इसके बाद भी पाक्स्तिान की आदत नहीं सुधरी। 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में आतंकी हमला कराया। इसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के अंदर खुसकर बालाकोट में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी। ईरान ने ठीक इसका उल्टा किया है।

पहले उसने एयर स्ट्राइक की। इसके बाद अब सर्जिकल स्ट्राइक की है। ईरान ने इस साल 16 जनवरी की देर रात जैश अल अदल के दो ठिकानों को नष्ट करने के लिए पाकिस्तानी सीमा में मिसाइल और ड्रोन से हमले किए थे।

READ ALSO: यूपी में गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिरा, 54 लोग डूबे

 

Related Articles