Home » लेबनान पर ग्राउंड हमले की तैयारी तेज, इजरायली सेना ने सीमा पर सैकड़ों टैंक किए तैनात

लेबनान पर ग्राउंड हमले की तैयारी तेज, इजरायली सेना ने सीमा पर सैकड़ों टैंक किए तैनात

हाल ही में, इजरायल ने इस क्षेत्र में एक गुप्त अभियान चलाकर सबको चौंका दिया, जिसने काफी ध्यान आकर्षित किया और साथ ही बड़े हमले की तैयारी का इशारा भी दिया है।

by Priya Shandilya
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

इजराइल ने लेबनान की सीमा तक सैकड़ों टैंक और आर्मर्ड व्हीकल्स तैनात कर दी हैं। सैन्य अधिकारी खतरे की घंटी बजा रहे हैं, उनका मानना ​​है कि लेबनान पर किसी भी समय हमला हो सकता है, जिससे संकेत मिलता है कि ज़मीनी युद्ध होने वाला है। लेबनान का दक्षिणी क्षेत्र इजराइल के ठीक उत्तर में स्थित है, इसलिए तनाव तेज़ी से बढ़ रहा है।

इजराइल का गुप्त अभियान

हिज्बुल के लड़ाके लेबनान के गढ़ से अपने सबसे बड़े हमले करने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में, इजरायल ने इस क्षेत्र में एक गुप्त अभियान चलाकर सबको चौंका दिया, जिसने काफी ध्यान आकर्षित किया और साथ ही बड़े हमले की तैयारी का इशारा भी दिया है।

रक्षा मंत्री भी कर चुके हैं कन्फर्म

इजराइल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि उनका देश पूरी तरह से ग्राउंड अटैक के लिए तैयार है। इसका सीधा-सीधा अर्थ है कि इजरायल लेबनान पर किसी भी समय जमीनी जंग छेड़ सकता है। इससे पहले इजराइल, गाजा पट्टी में घुसकर हमास पर भी हमला कर चुका है जिसमे हमास को पूरी तरह से खत्म कर दिया था।

हिजबुल्लाह और उसके समर्थकों नहीं मिलना चाहिए मौका

गैलेंट ने इस बात पर जोर दिया कि हिजबुल्लाह और उसके समर्थकों को फिर से संगठित होने का कोई मौका नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने हिजबुल्लाह की क्षमताओं को पूरी तरह खत्म करने को कहा है। ऑपरेशन डायरेक्टोरेट के मेजर जनरल ओडेड बसाक और खुफिया प्रमुख मेजर जनरल श्लोमी बिंदर भी इस बयान के दौरान मौजूद थे।

Related Articles