जमशेदपुर : झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से शनिवार की देरशाम डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (2021-23) (डीएलएड) का परिणाम घोषित कर दिया गया. जैक की ओर से घोषित टॉपर लिस्ट में टॉप थ्री स्थान पर जमशेदपुर के विद्यार्थियों ने कब्जा जमाया है. हरप्रित कौर सर्वाधिक 1278 अंक के साथ स्टेट टॉपर बनी हैं. धीरेंद्र कुमार 1261 अंक के साथ सेकेंड स्टेट टॉपर रहे हैं. वहीं आरती सकूजा 1251 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही हैं.

यह तीनों विद्यार्थी जमशेदपुर के पारडीह स्थित एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन के हैं. चौथे स्थान पर लोहरदगा के अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन के शुभम कुमार तथा पांचवें स्थान पर चतरा के लाला प्रीतम बीएड कॉलेज की छात्रा सुषमा प्रजापति रही हैं. एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन के तीन विद्यार्थियों के स्टेट टॉप करने पर महाविद्यालय के डायरेक्टर विवेक सिंह ने खुशी जतायी. कहा कि यह विद्यार्थियों के अपने परिश्रम और महाविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है.

