Home » Jadugoda News : जादूगोड़ा की नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, तलाश में जुटी पुलिस

Jadugoda News : जादूगोड़ा की नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, तलाश में जुटी पुलिस

Jadugoda News : घटना के बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन लड़की का कोई सुराग नहीं मिला। 

by Rajesh Choubey
Palamu Crime
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जादूगोड़ा : झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत जादूगोड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला शनिवार को सामने आया। परिजनों की शिकायत पर जादूगोड़ा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

शिकायत के अनुसार 27 जनवरी 2026 को नाबालिग को उसके ही आवास से बहला-फुसलाकर ले जाया गया। घटना के बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन लड़की का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जो पूरे क्षेत्र में चिंता और चर्चा का विषय बन गया है।

इस मामले में आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के निवासी सुदीप कायल के रूप में की गई है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नाबालिग की सुरक्षित बरामदगी पुलिस की प्राथमिकता है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा और पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Read Also: Jamshedpur News : झारखंड पंचम राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष पहुंचे बोड़ाम, आदिम सबर जनजाति को दिया ये तोहफा

Related Articles