Home » Jamshedpur News: JN टाटा की जयंती पर जमशेदपुर में भव्य संस्थापक दिवस समारोह, जानें कहां से होगी कार्यक्रम की शुरुआत

Jamshedpur News: JN टाटा की जयंती पर जमशेदपुर में भव्य संस्थापक दिवस समारोह, जानें कहां से होगी कार्यक्रम की शुरुआत

वर्क्स मेन गेट के कार्यक्रम के बाद नोएल टाटा बिष्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क पहुंचेंगे। यहां वे संस्थापक को श्रद्धांजलि देने के साथ शहरवासियों को संबोधित करेंगे।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टाटा समूह के संस्थापक जेएन टाटा की जयंती पर मनाए जाने वाले संस्थापक दिवस समारोह की औपचारिक शुरुआत मंगलवार सुबह जमशेदपुर में होगी। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह छह बजे टाटा मोटर्स परिसर से होगी, जहां नोएल टाटा और टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।टाटा स्टील के वर्क्समैन गेट पहुंचेंगे दोनों अधिकारीइसके बाद दोनों अधिकारी टाटा स्टील के वर्क्स मेन गेट पहुंचेंगे, जहां मुख्य समारोह आयोजित किया गया है। यहां टाटा समूह की विभिन्न कंपनियों की ओर से संस्थापक को सामूहिक श्रद्धांजलि दी जाएगी।

सबसे पहले नोएल टाटा और एन. चंद्रशेखरन पुष्प अर्पित करेंगे, इसके बाद कंपनी के प्रबंध निदेशक, वाइस प्रेसिडेंट, यूनियन पदाधिकारी और वरीय अधिकारी संस्थापक को नमन करेंगे।पोस्टल पार्क में भी होगा कार्यक्रमवर्क्स मेन गेट के कार्यक्रम के बाद नोएल टाटा बिष्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क पहुंचेंगे। यहां वे संस्थापक को श्रद्धांजलि देने के साथ शहरवासियों को संबोधित करेंगे। यह अवसर इसलिए भी विशेष माना जा रहा है क्योंकि ट्रस्ट के चेयरमैन बनने के बाद नोएल टाटा पहली बार जमशेदपुर आए हैं और पहली बार बतौर चेयरमैन शहरवासियों से सीधे संवाद करेंगे। इस वर्ष कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रमुख समाजों के प्रतिनिधि भी शामिल होकर संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

पोस्टल पार्क के कार्यक्रम के बाद सुबह करीब दस बजे नोएल टाटा और एन. चंद्रशेखरन टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय जाएंगे। यहां वे यूनियन पदाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान टाटा स्टील के सीईओ सह प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा चेयरमैन के अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने की भी संभावना जताई गई है।निजी विमान से जमशेदपुर से उड़ान भरेंगे नोएल टाटा व एन चंद्रशेखरनसंस्थापक दिवस से जुड़े सभी कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद नोएल टाटा और एन. चंद्रशेखरन मंगलवार दोपहर बाद निजी विमान से जमशेदपुर से रवाना होंगे। उनके आगमन से लेकर प्रस्थान तक कंपनी के सुरक्षा कर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

प्लांट से लेकर शहर तक विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि आम लोग बिना किसी बाधा के संस्थापक दिवस की विशेष लाइटिंग का आनंद ले सकें।शहर के लिए गौरव का प्रतीक है संस्थापक दिवससंस्थापक दिवस जमशेदपुर के लोगों के लिए केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि उत्सव और गौरव का प्रतीक बन चुका है। विशेष लाइटिंग को देखने के लिए न सिर्फ शहर, बल्कि झारखंड और पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक जमशेदपुर पहुंचे हैं। तीन मार्च की लाइटिंग देखने के लिए शहर में रहने वाले लोगों के परिजन और रिश्तेदार भी बड़ी संख्या में यहां आए हैं। सोमवार शाम से ही शहर की प्रमुख सड़कों, चौक-चौराहों और ऐतिहासिक इमारतों पर की गई आकर्षक लाइटिंग को देखने के लिए लोग उमड़ते नजर आए। इस तरह संस्थापक दिवस एक बार फिर जमशेदपुर में टाटा परंपरा, उत्सव और सामूहिक गौरव की जीवंत झलक पेश कर रहा है।

Related Articles

Leave a Comment