Home » Jamshedpur News : पोटका में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुलेट सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Jamshedpur News : पोटका में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुलेट सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

by Mujtaba Haider Rizvi
Accident, Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

एमजीएम अस्पताल में चल रहा जख्मी युवक का इलाज, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड के कोवाली थाना क्षेत्र में हल्दीपोखर-तिरिंग मुख्य रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यह दुर्घटना रसुनचोपा के नजदीक सोमवार की देर रात हुई। इस हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुलेट सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मंगलवार को मृत युवक का पोस्टमार्टम कराया गया।

बताते हैं कि हेंसडा पंचायत के बड़ा बागलता के रहने वाले बरुन दास (25 वर्ष) और छोटा बागलता निवासी युधिष्ठिर दास बुलेट मोटरसाइकिल से हल्दीपोखर की तरफ से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रसुनचोपा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही कोवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने बरुन दास को मृत घोषित कर दिया, जबकि युधिष्ठिर दास की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जमशेदपुर में जारी है।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे के बाद फरार अज्ञात वाहन की पहचान और तलाश में कोवाली पुलिस जुट गई है। घटना से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Read Also: President In Gumla : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंचीं गुमला, जन सांस्कृतिक समागम में कहा- शिक्षा ही विकास की पूंजी

Related Articles