Giridih (Jharkhand) : जिले के साइबर पुलिस ने गाण्डेय थाना क्षेत्र के कछेल गांव के तेलखारी जंगल में साइबर ठगी करते तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को साइबर क्राइम डीएसपी आबिद खान ने बताया कि प्रतिबिम्ब पोर्टल के जरिये प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुर्शीद अंसारी, आलमगीर आलम और सरफराज अंसारी को गिरफ्तार किया है।
आठ मोबाइस व अन्य सामान बरामद
आरोपियों के पास से पुलिस ने आठ मोबाइल, 10 सिम कार्ड, दो बाइक, दो एटीएम कार्ड सहित अन्य सामान बरामद किए हैं। बताया गया कि तीनो की अपराध शैली भी अन्य साइबर ठगों जैसी रही है। तीनो साइबर अपराध से वर्षो से जुड़े रहे है।
मो. सरफराज के खिलाफ अन्य राज्यों में मामले दर्ज
मो. सरफराज के खिलाफ छतीसगढ और उत्तराखंड के थानों में साइबर अपराध के मामले दर्ज हैं। साइबर ठगी से सरफराज ने करीब 60 लाख और आलमगीर आलम ने करीब 25 लाख की अर्जित संपति सामने आयी है।

