Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का नोट-सिक्का विनिमय मेला, कटे-फटे नोट भी बदले गए

Jamshedpur News : जमशेदपुर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का नोट-सिक्का विनिमय मेला, कटे-फटे नोट भी बदले गए

मेले में आम लोगों की सुविधा के लिए ₹2, ₹5, ₹10 और ₹20 के सिक्कों की व्यवस्था की गई थी। बड़ी संख्या में लोग सिक्के लेने और पुराने नोट बदलवाने पहुंचे।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur coin exchange fare in Bistupur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Jamshedpur : आज सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने मंगलवार को अपने बैंक परिसर में नोट–सिक्का विनिमय मेला आयोजित किया गया। मेले में आम लोगों की सुविधा के लिए ₹2, ₹5, ₹10 और ₹20 के सिक्कों की व्यवस्था की गई थी। बड़ी संख्या में लोग सिक्के लेने और पुराने नोट बदलवाने पहुंचे।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

बैंक के असिस्टेंट जनरल मैनेजर संजीव कुमार ने बताया कि इस मेले में सिर्फ नोटों के बदले सिक्के ही नहीं दिए जा रहे हैं, बल्कि कटे-फटे और खराब नोटों को भी बदला जा रहा है। इसका मकसद आम नागरिकों को रोजमर्रा के लेन-देन में होने वाली परेशानी से राहत देना है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

वहीं करेंसी चेस्ट के इंचार्ज अमित कुमार ने जानकारी दी कि ₹2 के सिक्कों की थैली ₹5,000 की, ₹5 के सिक्कों की थैली ₹12,500 की और ₹10 के सिक्कों की थैली ₹20,000 की उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक तिमाही में इस तरह के विनिमय मेले का आयोजन किया जाता है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Read also Jamshedpur-Road-Accident : बिष्टुपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles