Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र के टाटा-हाता मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार बेकाबू बस ने साइकिल सवार को कुचल दिया। यह सड़क हादसे में साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे से ग्रामीणों में आक्रोश
बताते हैं कि बस साइकिल सवार को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गई। इस सड़क हादसे की वजह से ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। लोगों ने बस पर अपना गुस्सा उतारा और बस में तोड़फोड़ की।
पुलिस ने हटवाया जाम
बाद में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम हटाया। परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं। मृतक राजनगर थाना क्षेत्र के तुमुंग टोला डुमर्टांड के घासीराम का रहने वाला घासीराम किस्कू है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
Read Also: Jamshedpur News : जमशेदपुर में संत गाडगे बाबा की 150वीं जयंती पर जीवनी आधारित नाटक का हुआ मंचन

