Home » Jamshedpur Crime: जमशेदपुर में किराना दुकान में खुलेआम बेचा जा रहा था गांजा, पुलिस ने छापामारी कर दुकानदार को किया गिरफ्तार

Jamshedpur Crime: जमशेदपुर में किराना दुकान में खुलेआम बेचा जा रहा था गांजा, पुलिस ने छापामारी कर दुकानदार को किया गिरफ्तार

दुकान से पुलिस ने नौ छोटी पुड़िया, 8 बड़ी पुड़िया और प्लास्टिक की थैली में 270 ग्राम खुला गांजा किया बरामद

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur ganja smuggling
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के बर्मामाइंस मुस्लिम बस्ती में खुलेआम किराना दुकान में गांजा बेचा जा रहा था। इस बारे में बर्मामाइंस थाना पुलिस को भी जानकारी थी। लेकिन, आरोप है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी। बाद में इलाके के लोगों ने पुलिस के आला अधिकारियों से मामले की शिकायत की।

इसके बाद बर्मामाइंस थाना पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। बर्मामाइंस थाना पुलिस ने आला अधिकारियों के निर्देश पर छापेमारी की और दुकान से गांजे की नौ छोटी पुड़िया, आठ बड़ी पुड़िया और पॉलिथीन में 270 ग्राम खुला गांजा बरामद किया है।

कई साल से गांजे के धंधे में लिप्त था दुकानदार

दुकानदार समद को गिरफ्तार कर लिया है। समद मुस्लिम बस्ती का ही रहने वाला है। बताते हैं कि वह कई साल से गांजे के धंधे में लिप्त था और किराने की दुकान से खुलेआम गांजा बेचा करता था। उसकी दुकान पर बदमाशों की अड्डेबाजी भी होती थी।

आरोपी दुकानदार समद का है आपराधिक इतिहास

दुकानदार का आपराधिक इतिहास है। वह पहले चाईबासा के बंद गांव इलाके में साल 2009 में डकैती के मामले में जेल भेजा जा चुका है।
इसके अलावा, साल 2023 में बर्मामाइंस थाना पुलिस ने समद को हत्या का प्रयास करने के केस में पकड़ कर जेल भेजा था।

Read Also: Koderma Corruption News : ACB ने कोडरमा में बिजली विभाग के लाइनमैन को ₹5000 रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Comment