Home » Jharkhand News: टीचर ट्रेनिंग कोर्स में दाखिले के लिए अंतिम चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, ऐसे उठाएं मौका का लाभ

Jharkhand News: टीचर ट्रेनिंग कोर्स में दाखिले के लिए अंतिम चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, ऐसे उठाएं मौका का लाभ

B.Ed, M.Ed और B.P.Ed में एडमिशन के लिए 11 नवंबर से शुरू होगी ऑनलाइन काउंसलिंग, ​झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने जारी किया नया शेड्यूल, पुरानी सीट बदलकर कॉलेज बदलने की भी मिलेगी सुविधा।

by Kanchan Kumar
Jharkhand BEd Admission 2026, Jharkhand MEd Admission, BPED Admission 2026, JCECEB Counselling, Jharkhand College Admission, Teacher Training Course, Online Counselling, BEd Counselling Schedule
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​रांची : अगर आप झारखंड से बीएड, एमएड या बीपीएड का कोर्स करना चाहते हैं और अब तक आपका दाखिला नहीं हो पाया है, तो यह खबर आपके लिए राहत भरी है। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए खाली पड़ी सीटों पर एडमिशन हेतु अंतिम चक्र की ऑनलाइन काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इसे कोर्स में दाखिला पाने का आखिरी और सुनहरा मौका माना जा रहा है।​

ये लोग ले सकते हैं काउंसलिंग में हिस्सा

​पर्षद की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस आखिरी दौर की काउंसलिंग प्रक्रिया में वे तमाम छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं, जो किसी भी वजह से पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे या विशेष चक्र की काउंसलिंग में हिस्सा नहीं ले पाए थे। इसके साथ ही, राज्य की मेरिट लिस्ट में नाम होने के बावजूद जिन स्टूडेंट्स को अब तक कोई कॉलेज नहीं मिला है, या जिन्हें कॉलेज अलॉट होने के बाद भी वे एडमिशन नहीं ले सके थे, वे भी इसमें आवेदन कर सकते हैं।

​खास बात यह है कि जो अभ्यर्थी पहले ही कहीं एडमिशन ले चुके हैं, लेकिन अपने कॉलेज से संतुष्ट नहीं हैं, वे भी इस अंतिम चरण में कॉलेज बदलने के लिए चॉइस भर सकते हैं। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि यदि इस बार नया कॉलेज अलॉट होता है, तो पुराना एडमिशन स्वतः रद्द हो जाएगा और नए कॉलेज में दाखिला लेना अनिवार्य होगा।

​काउंसलिंग से जुड़ी मुख्य तारीखें

​सीट मैट्रिक्स (रिक्त सीटों का विवरण) जारी होना : 10 नवंबर
​ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग : 11 से 15 नवंबर तक
​अस्थायी सीट आवंटन लेटर जारी होना : 17 नवंबर
​डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और नामांकन : 18 से 23 नवंबर तक

​काउंसलिंग शुल्क और अन्य जरूरी बातें

​इस काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस, बीसी-1 और बीसी-2 वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये फीस चुकानी होगी। वहीं, एससी, एसटी और सभी श्रेणियों की महिलाओं के लिए शुल्क 250 रुपये तय किया गया है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों जैसे कि डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए किया जा सकता है।

​पर्षद ने स्पष्ट किया है कि चॉइस फिलिंग के दौरान छात्र अपनी पसंद के जितने चाहें उतने कॉलेज चुन सकते हैं, विकल्पों की कोई सीमा नहीं है। बेहतर होगा कि आप ज्यादा से ज्यादा विकल्प चुनें ताकि सीट मिलने की संभावना बढ़ जाए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

Read Also: Politics, Ranchi News : एसआईआर पर विपक्ष को संविधान पढ़ने की जरूरत : सुकांत मजूमदार

Related Articles

Leave a Comment