Home » Jamshedpur Combing Operation : बदमाशों पर शिकंजा कसने उतरी पुलिस, फरार बदमाशों की धरपकड़ शुरू

Jamshedpur Combing Operation : बदमाशों पर शिकंजा कसने उतरी पुलिस, फरार बदमाशों की धरपकड़ शुरू

अड्डेबाजों के खिलाफ सख्ती, 150 अतिरिक्त जवान तैनात, शहर में चेकिंग तेज

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर शहर समेत विभिन्न इलाकों में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई का मोर्चा खोल दिया है। रविवार की रात से जिलेभर में बड़े पैमाने पर कांबिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एसएसपी किशोर कौशल के आदेश पर पुलिस की टीमें फरार और पुराने आपराधिक रिकॉर्ड वाले बदमाशों की तलाश में उनके ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ उनसे पूछताछ कर शहर में सक्रिय गैंग के नेटवर्क का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि इस ऑपरेशन से जमशेदपुर में क्राइम पर काबू पाने में बड़ी मदद मिलेगी।

फायरिंग के बाद हरकत में आई पुलिस, आर्म्स एक्ट के अपराधी खास निशाने पर

शनिवार तड़के जुगसलाई में हुई फायरिंग की घटना ने पुलिस प्रशासन को सतर्क कर दिया। इसके बाद ही जिले में कांबिंग ऑपरेशन की रणनीति तैयार की गई। विशेष तौर पर पुलिस उन अपराधियों को पकड़ने में जुटी है जो आर्म्स एक्ट के मामलों में शामिल रहे हैं या फायरिंग की घटनाओं में संलिप्त रहे हैं।

150 जवान सड़क पर, हर चौक-चौराहे पर सख्त जांच

शहर के माहौल में पुलिस की सक्रियता साफ झलक रही है। शहर के सभी थानों के प्रभारी अपने पूरे बल के साथ सड़कों पर गश्त कर रहे हैं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए 150 अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। जगह-जगह वाहन जांच अभियान चल रहा है, ताकि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।

एंटी ड्रंक ड्राइविंग अभियान भी जारी, ट्रैफिक पुलिस चौकन्ना

कांबिंग ऑपरेशन के साथ-साथ ट्रैफिक पुलिस ने एंटी ड्रंक ड्राइविंग अभियान भी तेज कर दिया है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने जानकारी दी कि साकची, जुगसलाई, मानगो, टेल्को, कदमा, सोनारी समेत अन्य इलाकों में पुलिसकर्मी रात भर तैनात रहकर वाहनों की जांच करेंगे।

अड्डेबाजों पर भी रहेगी खास नजर, जनता से मांगी सहयोग

सिटी एसपी ने शहरवासियों से अपील की है कि वे पुलिस के जांच अभियान में पूरा सहयोग करें। अगर किसी को बदमाशों के अड्डों की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को 112 नंबर पर सूचना दें। उन्होंने साफ कहा कि अड्डेबाजी करने वाले युवाओं पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान गोपनीय तरीके से लगातार जारी रहेगा।

सोमवार को कांबिंग ऑपरेशन की समीक्षा, अच्छे प्रदर्शन पर मिलेगा सम्मान

सिटी एसपी ने बताया कि सोमवार को इस ऑपरेशन की समीक्षा होगी। इसमें यह आकलन किया जाएगा कि किस थाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा फरार अपराधी पकड़े गए और किन थानों ने पुराने अपराधियों से अहम जानकारियां जुटाई हैं। समीक्षा के आधार पर पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहन भी दिया जाएगा।

Read also – Jamshedpur Firing: सीसीटीवी फुटेज में फायरिंग करते नजर आए बदमाश, पुलिस पहचानने में जुटी

Related Articles