Home » Jamshedpur Crime: बागबेड़ा में पानी भरने को लेकर विवाद, मारपीट कर सिर फोड़ा

Jamshedpur Crime: बागबेड़ा में पानी भरने को लेकर विवाद, मारपीट कर सिर फोड़ा

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गांधी नगर में बुधवार दोपहर पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। टैंकर से पानी लेने के दौरान दो पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। इस दौरान काली तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सिर में गंभीर चोट आई और इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल काली तिवारी ने अपने पड़ोसी प्रिया सिंह और कृष्णा की मां पर मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि टैंकर से पानी भरने के दौरान पाइप उनका छोटा भाई पकड़े हुए था, लेकिन प्रिया सिंह जबरन पाइप छीनने लगीं। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने उन पर ईंट से हमला कर दिया। हमले में काली तिवारी का सिर फट गया।घटना के बाद काली तिवारी ने बागबेड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों ने नियमित जल आपूर्ति की मांग की है और प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताई है। इस मुद्दे पर बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष और भाजपा जिला मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जल संकट गहराता जा रहा है और प्रशासन को पानी के वितरण की सीधी निगरानी करनी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

Read also –

Related Articles