Home » RANCHI NEWS: चोरों ने एक दिन में एक घर को 2 बार बनाया निशाना, जानें फिर क्या किया

RANCHI NEWS: चोरों ने एक दिन में एक घर को 2 बार बनाया निशाना, जानें फिर क्या किया

पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची के नामकुम इलाके में चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। हाईटेंशन कॉलोनी में एक चोर ने दिनदहाड़े एक ही घर को दो बार निशाना बनाकर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना कृष्ण कांत चौधरी के घर की है। चोर पहले घर में घुसा और वहां रखा भरा हुआ गैस सिलेंडर उठाकर फरार हो गया। लेकिन हैरानी की बात यहीं खत्म नहीं हुई। कुछ ही मिनटों बाद वही चोर दोबारा उसी घर में लौटा और इस बार किराएदार का खाली सिलेंडर भी लेकर भाग गया।

पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोर बेखौफ अंदाज में घर में प्रवेश करता है और आराम से सिलेंडर उठाकर ले जाता है। दिनदहाड़े इस तरह की घटना से इलाके के लोग दहशत में हैं और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने में जुटी हुई है।

Related Articles