Home » Kolhan University: केयू की नई सिंडिकेट गठित, 18 श्रेणियों के सदस्य शामिल

Kolhan University: केयू की नई सिंडिकेट गठित, 18 श्रेणियों के सदस्य शामिल

राज्य सरकार द्वारा चुने जाने वाले सिंडिकेट सदस्यों की संख्या को बढ़ाकर 5 से 10 कर दिया गया है।

by Mujtaba Haider Rizvi
Kolhan University
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur :  कोल्हान विश्वविद्यालय ने झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 2026 की धारा 42(1) के तहत नई सिंडिकेट का विधिवत गठन कर दिया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अमर कुमार के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना के अनुसार, कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता को सिंडिकेट का अध्यक्ष (चेयरपर्सन) तथा प्रतिकुलपति को उपाध्यक्ष बनाया गया है। कुलसचिव इस सर्वोच्च प्रशासनिक निकाय के सदस्य सचिव होंगे। सभी मनोनीत सदस्यों का कार्यकाल 3 वर्षों का निर्धारित किया गया है। सिंडिकेट में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ शिक्षक, विभागाध्यक्ष और अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों को प्रतिनिधित्व मिला है। इसमें परीक्षा नियंत्रक, वित्त पदाधिकारी, वित्तीय सलाहकार, प्रॉक्टर, डीन एकेडमिक अफेयर्स, निदेशक छात्र कल्याण (डीएसडब्ल्यू) के अलावा आईक्यूएसी, एस्टेट व स्पोर्ट्स के निदेशक शामिल किए गए हैं। इसके अलावा साइंस व सोशल साइंस के डीन, छह पीजी विभागाध्यक्षों, चार विवि शिक्षकों और कुल 8 प्राचार्यों को जगह मिली है। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा चुने जाने वाले सिंडिकेट सदस्यों की संख्या को बढ़ाकर 5 से 10 कर दिया गया है।

कई पद प्रतीक्षा सूची में:

हालांकि, कुछ महत्वपूर्ण पदों पर मनोनयन अभी प्रतीक्षित है। इनमें उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव स्तर के प्रतिनिधि, कुलाधिपति द्वारा मनोनीत किए जाने वाले एक प्रख्यात शिक्षाविद् और राज्य सरकार द्वारा मनोनीत 10 विशिष्ट व्यक्तियों के नाम शामिल हैं।

कोल्हान विश्वविद्यालय सिंडिकेट: सदस्यों की सूची

अध्यक्ष: डाॅ अंजिला गुप्ता, कुलपति, कोल्हान विश्वविद्यालय
उपाध्यक्ष: प्रतिकुलपति, कोल्हान विश्वविद्यालय (पद रिक्त)
सदस्य सचिव: कुलसचिव (डॉ. अमर कुमार)
प्रशासनिक व शैक्षणिक अधिकारी (सदस्य): वित्तीय सलाहकार, प्रॉक्टर, डीन (एकेडमिक अफेयर्स), निदेशक (स्टूडेंट अफेयर्स), परीक्षा नियंत्रक, वित्त पदाधिकारी
निदेशक प्रतिनिधि (रोटेशन आधारित): निदेशक (आईक्यूएसी), निदेशक (एस्टेट एंड फैसिलिटी), निदेशक (स्पोर्ट्स)

संकाय डीन: डीन (साइंस एंड टेक्नोलॉजी), डीन (सोशल साइंस)
विभागाध्यक्ष : अंग्रेजी, वनस्पति विज्ञान, अर्थशास्त्र, संस्कृत, दर्शनशास्त्र एवं वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष
विवि शिक्षक प्रतिनिधि: डॉ. बालकृष्ण बेहरा (उड़िया), डॉ. मीनाक्षी मुंडा (मानव विज्ञान), डॉ. शोभित रंजन (जंतु विज्ञान), डॉ. नितीश कुमार महतो (जंतु विज्ञान)
अंगीभूत कॉलेज प्राचार्य: जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज (चाईबासा), जीएससीडब्ल्यू (जमशेदपुर), जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज, बहरागोड़ा कॉलेज

संबद्ध कॉलेज प्राचार्य: एमजीएम मेडिकल कॉलेज, करीम सिटी कॉलेज, नोवामुंडी कॉलेज, मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज

सिंडिकेट के प्रमुख कार्य और जिम्मेदारियां:

:: विश्वविद्यालय के वार्षिक बजट, आय-व्यय, वित्तीय प्रस्तावों की समीक्षा करना और उन्हें मंजूरी देना।
:: शिक्षकों, पदाधिकारियों एवं अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति, प्रोमोशन, सेवा शर्तों और अनुशासनात्मक मामलों पर अंतिम निर्णय लेना।
:: नए कॉलेजों या पाठ्यक्रमों को मान्यता/संबद्धता देने, नवीनीकरण करने या मानकों का उल्लंघन होने पर संबद्धता रद्द करने की अनुशंसा व निर्णय।
:: विश्वविद्यालय की अचल संपत्ति, भवनों के निर्माण, रखरखाव, टेंडर और कैंपस विकास योजनाओं की निगरानी व मंजूरी।
:: अकादमिक परिषद द्वारा पारित पाठ्यक्रमों, परीक्षाओं के आयोजन, डिग्री वितरण और परीक्षा परिणामों से जुड़े प्रशासनिक प्रस्तावों पर अंतिम मुहर लगाना।
:: विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत बने नियमों, अध्यादेशों और सरकारी निर्देशों को धरातल पर क्रियान्वित करना।

Read also – Jamshedpur News: जल्द शुरू होगा कदमा का 50 बेड का धनवंतरी आयुष अस्पताल

Related Articles

Leave a Comment