
Seraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया में आशुतोष कुमार के बंद घर से करीब 30 लाख रुपये के जेवरात और 28 हजार रुपये नकद चोरी होने का मामला सामने आया है। परिवार मंगलवार की रात बर्थडे पार्टी में शामिल होने रिश्तेदार के यहां गया था। बारिश की वजह से परिवार वहीं रात रुक गया। बुधवार सुबह घर लौटने पर मेन डोर का ताला टूटा मिला।
घर के अंदर जाने पर दोनों भाइयों के कमरों में चोरी का पता चला। कमरों में सामान बिखरा हुआ था, जबकि जेवरात के खाली डिब्बे पड़े मिले। परिजनों के अनुसार, चोर दोनों भाइयों के कमरों से जेवरात और नकद ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read also – Kolhan University: केयू की नई सिंडिकेट गठित, 18 श्रेणियों के सदस्य शामिल

