Home » Jamshedpur Crime : बर्मामाइंस में बंद क्वार्टर पर चोरों ने धावा बोलकर पार कर दिए 12000 नकदी व साढ़े तीन लाख रुपए के जेवरात

Jamshedpur Crime : बर्मामाइंस में बंद क्वार्टर पर चोरों ने धावा बोलकर पार कर दिए 12000 नकदी व साढ़े तीन लाख रुपए के जेवरात

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Crime
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के पीएस रोड स्थित टाटा स्टील के क्वार्टर में चोरों ने धावा बोला। चोरों ने यहां से लगभग ₹12000 नकद और अलमीरा में रखे सोने और चांदी के जेवरात पार कर दिए हैं। ज़ेवरात की कीमत 3:50 लाख रुपए के आसपास बताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद चोर फरार हो गए।


घटना की जानकारी मिलने पर बुधवार को पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। जिस क्वार्टर में चोरी हुई है, वह टाटा स्टील कर्मी रामचंद्र दास का क्वार्टर है। रामचंद्र दास कदमा में अपने परिवार के साथ रहते हैं। जबकि, बर्मामाइंस क्वार्टर में उनके पिता और उनकी बुआ रहती थीं। मंगलवार की रात 8:00 बजे उनके पिता और बुआ अपने क्वार्टर में ताला बंद कर पड़ोसी के यहां टीवी देखने चले गए थे। देर रात वापस लौटे तो देखा घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर पहुंचे तो सामान बिखरा हुआ था।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे एक खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।गौरतलब है कि इन दिनों जमशेदपुर में अपराध का ग्राफ काफी बढ़ा हुआ है। आए दिन चोरी और लूट की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस अपराध पर लगाम नहीं लगा पा रही है।

Read Also- Ballia Hindi News : बलिया में अनियंत्रित कार दुकान में घुसी, दो युवकों की मौके पर ही हो गई मौत

Related Articles