Home » Jamshedpur Crime: बोड़ाम के लेकव्यू होटल एंड रिसॉर्ट में कोलकाता के कारोबारी से मारपीट, दो गिरफ्तार

Jamshedpur Crime: बोड़ाम के लेकव्यू होटल एंड रिसॉर्ट में कोलकाता के कारोबारी से मारपीट, दो गिरफ्तार

रिसॉर्ट पार्टनरशिप विवाद में अंजाम दी गई घटना, अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र के डिमना लेक के करीब गेरुआ बस्ती में स्थित लेकव्यू होटल एंड रिसॉर्ट में मारपीट की घटना सामने आई है। कोलकाता के रहने वाले कारोबारी संतोष गिरी के साथ मारपीट हुई है। इस मामले में कोलकाता के पटोली थाना क्षेत्र के रहने वाले संतोष गिरी के आवेदन पर बोड़ाम थाना में संजीत गिरी और आशुतोष गिरी समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने संजीत गिरी और आशुतोष गिरी को गिरफ्तार कर लिया है। संजीत गिरी बिहार के वैशाली के यूसुफपुर का रहने वाला है। जबकि, आशुतोष गिरी वैशाली के भगवानपुर का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि इन लोगों का संतोष गिरी से पुराना विवाद चल रहा है। संजीत गिरी बताता है कि संतोष गिरी पर उसका लाखों रुपया बकाया है। संतोष गिरी यह रकम नहीं दे रहा है। इसी को लेकर आरोपी बोड़ाम आए थे। आरोपियों ने संतोष गिरी से रकम मांगी।

लेकिन, उन्होंने यह रकम देने से इनकार कर दिया। दूसरी तरफ, संतोष गिरी का कहना है कि उनका कोई बकाया नहीं है। संतोष गिरी अभी बोड़ाम के गेरुआ बस्ती के लेक व्यू होटल एंड रिसॉर्ट में रहते हैं।इसी के बाद, होटल में मारपीट हुई है। संतोष गिरी और संजीत गिरी होटल और रिसोर्ट चलाने का काम करते हैं। संजीत गिरी का कहना है कि इन लोगों ने कोलकाता में पार्टनरशिप में एक रिसॉर्ट चलाया था। इसी पार्टनरशिप का विवाद है और आरोप है कि संतोष गिरी ने पैसा नहीं दिया।

इसी को लेकर बोड़ाम में लेक व्यू होटल एंड रिसॉर्ट में मारपीट हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपियों से पूछताछ की गई है। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों का भी पता लगा रही है। अन्य आरोपियों में वाहन चालक, एक मोबाइल नंबर के धारक और एक अज्ञात युवक शामिल हैं। लेकिन, उनके नाम FIR में दर्ज नहीं हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles