Home » Ghatshila Marijuana : घाटशिला जेल में गांजा लेकर घुसने की कोशिश कर रहा युवक गिरफ्तार, अपनाया था ये अनोखा तरीका

Ghatshila Marijuana : घाटशिला जेल में गांजा लेकर घुसने की कोशिश कर रहा युवक गिरफ्तार, अपनाया था ये अनोखा तरीका

Jharkhand Hindi News : गांजा तस्करी का नेटवर्क तलाशने में जुटी पुलिस, गिरोह के सदस्यों पर भी होगी कार्रवाई

by Mujtaba Haider Rizvi
Ghatshila Marijuana
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : घाटशिला जेल में गांजा लेकर घुसने की कोशिश कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई धालभूमगढ़ थाना पुलिस ने की है। घाटशिला जेल में गेट पर तैनात गार्डों ने इस युवक को पकड़ा था। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। धालभूमगढ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक को जेल भेज दिया गया है।
जो युवक गिरफ्तार हुआ है, उसका नाम सुजल गोराई है।

वह घाटशिला थाना क्षेत्र के खारिका शोल का रहने वाला है। बताते हैं कि वह अंदर बंद कैदी से मिलने का बहाना कर जेल गेट तक पहुंचा था और एक कैदी के जरिए अंदर गांजा पहुंचाने की कोशिश कर रहा था। युवक ने अपनी अंडरवियर की जेब में गांजा रखा था। पहले तो गार्ड नहीं पकड़ पाए थे। मगर जब वह यह गांजा किसी को देने लगा तब पकड़ में आया।

Ghatshila Marijuana : मादक पदार्थ का धंधा करने वाले नेटवर्क की तलाश

सुजल गोराई के पास से गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने सुजल गोराई से पूछताछ की है। पुलिस उस नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है, जो इलाके में गांजा की सप्लाई करता है। इसी नेटवर्क से सुजल गोराई ने गांजा खरीदा था। पुलिस का कहना है कि नेटवर्क का पता लगाकर इसके सदस्यों पर कार्रवाई की जाएगी।

Read Also- Jamshedpur Provident Fund: भविष्य निधि पेंशन की राशि में 7500‌ रुपए की बढ़ोतरी की मांग, केंद्रीय श्रम मंत्री को लिखा गया पत्र

Related Articles