Home » Dhanbad News : कोल वाशरी प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा, कोयला पाउडर ढहने से तीन की मौत, कई दबे होने की आशंका

Dhanbad News : कोल वाशरी प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा, कोयला पाउडर ढहने से तीन की मौत, कई दबे होने की आशंका

हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अब तक तीन शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका को देखते हुए राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाकर लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

by Mujtaba Haider Rizvi
dhanbad news coal powder
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad : धनबाद जिले के मुनीडीह ओपी क्षेत्र में संचालित बीसीसीएल के कोल वाशरी प्रोजेक्ट में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रक में कोयला पाउडर की लोडिंग के दौरान अचानक भारी मात्रा में सामग्री गिर गई, जिससे कई लोगों के दबने की आशंका जताई जा रही है।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अब तक तीन शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका को देखते हुए राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाकर लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, सीआईएसएफ के जवान और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सभी मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं। पूरे इलाके में इस घटना के बाद शोक और तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रशासन की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से मृतकों और घायलों की संख्या की पुष्टि नहीं की गई है। विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। कोल वाशरी हादसे में कोयला पाउडर गिरने से तीन की मौत, कई दबे होने की आशंका, मुनीडीह क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य जारी

Read also Jharkhand Politics : झारखंड कांग्रेस संगठन का जल्द होगा विस्तार, कार्यकारी अध्यक्ष पद खत्म करने की तैयारी

Related Articles