Home » Ghatshila College : घाटशिला कॉलेज में स्थापित होगी एनसीसी की एक कंपनी, कर्नल विनय अहूजा से मिले प्राचार्य

Ghatshila College : घाटशिला कॉलेज में स्थापित होगी एनसीसी की एक कंपनी, कर्नल विनय अहूजा से मिले प्राचार्य

Ghatshila College : एनसीसी के प्रशिक्षण से छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है तथा रोजगार का अवसर भी उन्हें प्राप्त होता है।

by Rajesh Choubey
Ghatshila College principal meeting Colonel Vinay Ahuja for establishment of NCC company on campus
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

घाटशिला : घाटशिला कॉलेज में अब एक कंपनी एनसीसी स्थापित होगी। इसकी प्रक्रिया लगभग पूर्ण हो चुकी है। इसको लेकर प्राचार्य डॉ आर के चौधरी 37 झारखंड बटालियन एनसीसी, जमशेदपुर के कमांडिंग अधिकारी कर्नल विनय अहूजा से गुरुवार को मिलकर उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर एनसीसी के प्रशासी पदाधिकारी कर्नल प्रेमचंद झा एवं घाटशिला महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट महेश्वर प्रमाणिक मुख्य रूप से उपस्थित थे।

विदित हो कि घाटशिला महाविद्यालय में सर्वप्रथम वर्ष 2017 में एक प्लाटून एनसीसी की मान्यता मिली थी। इसमें मात्र 54 विद्यार्थियों को ही एनसीसी में शामिल होने का अवसर मिला था। ग्रामीण क्षेत्र के इस महाविद्यालय में एनसीसी प्रशिक्षण लेने से काफी संख्या में विद्यार्थियों को नौकरी मिली है। कई विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर के एनसीसी कैंप में अपने महाविद्यालय, विश्वविद्यालय एवं झारखंड प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है। यहां एक कंपनी एनसीसी खुले इसको लेकर प्राचार्य डॉ आरके चौधरी ने पूर्व में कई बार पत्राचार किया था। कालेज की एनसीसी गतिविधियों से एनसीसी के कमांडेंट कर्नल विनय अहूजा एवं अन्य पदाधिकारी विशेष प्रभावित हुए।

फिलहाल एक और प्लाटून को एनसीसी की मान्यता मिल गई है। शीघ्र ही एक और प्लाटून एनसीसी की स्वीकृति मिल जाने की संभावना है। एक कंपनी एनसीसी की मान्यता मिलने से 160 छात्र-छात्राओं को एनसीसी में शामिल होने तथा एनसीसी का प्रशिक्षण लेने का अवसर इसी वर्ष से प्राप्त हो सकेगा। प्राचार्य डॉ‌ चौधरी ने कहा कि वे खुद एनसीसी के पूर्व में कैप्टन रैंक के अधिकारी रह चुके हैं। एनसीसी के प्रति उनका गहरा लगाव है।

एनसीसी के प्रशिक्षण से छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है तथा रोजगार का अवसर भी उन्हें प्राप्त होता है। साथ ही उन्होंने बताया कि कॉलेज के एनसीसी अधिकारी प्रो महेश्वर प्रमाणिक अर्थशास्त्र विभाग के प्राध्यापक हैं। वर्तमान में एनसीसी प्रशिक्षण लेकर लेफ्टिनेंट रैंक के अधिकारी हैं। उन्होंने अपना एनसीसी का रिफ्रेशर कोर्स पूर्ण कर लिया है। अब वे‌ एक दो वर्षों में कैप्टन रैंक के अधिकारी हो जाएंगे। उनके दिशा निर्देशन में कालेज में एनसीसी का प्रशिक्षण सुचारू रूप से संचालित हो सकेगा।

Read Also: केग प्रीमियर लीग सीजन-4 का आगाज़, उद्घाटन मैच में दत्ता एंटरप्राइज की 38 रन से शानदार जीत

Related Articles

Leave a Comment