JPSC Civil Judge Results: जेपीएससी ने जारी किया सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा का संशोधित परिणाम, उच्च न्यायालय के निर्णय के रहेगा अधीन

by Nikhil Kumar
JPSC Civil Judge Main Exam Update
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने 138 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा (विज्ञापन संख्या-22/2023) का संशोधित परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने संशोधित उत्तर कुंजी के आधार पर परीक्षा परिणाम का पुनर्मूल्यांकन कर नया परीक्षाफल प्रकाशित किया है।

आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 10 मार्च 2024 को आयोजित प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की उत्तर कुंजी को लेकर विभिन्न स्तरों पर आपत्तियां दर्ज की गई थीं। इसके बाद न्यायिक प्रक्रिया और संबंधित आदेशों के आलोक में उत्तर कुंजी में संशोधन किया गया। संशोधित उत्तर कुंजी के आधार पर अब नया परिणाम जारी किया गया है।

जेपीएससी ने बताया कि संशोधित परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि परिणाम में किसी प्रकार की त्रुटि अथवा टंकण संबंधी गलती पाई जाती है तो उसमें आवश्यक सुधार करने का अधिकार आयोग के पास सुरक्षित रहेगा।
आयोग के अनुसार, इस परीक्षा से संबंधित कुछ मामले झारखंड उच्च न्यायालय में अभी विचाराधीन हैं। ऐसे में यह परिणाम न्यायालय के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा और आवश्यकता पड़ने पर उसके अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि यह भर्ती प्रक्रिया राज्य न्यायिक सेवा में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के 138 रिक्त पदों को भरने के लिए संचालित की जा रही है।

Read Also- Ranchi Hindi News : मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजनाओं की राशि खर्च नहीं करने पर विभाग सख्त, कार्यपालक अभियंताओं को शो कॉज 

Related Articles

Leave a Comment