Home » Seraikela Firing : कपाली फायरिंग कांड में पुलिस ने पश्चिम बंगाल से मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Seraikela Firing : कपाली फायरिंग कांड में पुलिस ने पश्चिम बंगाल से मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

by Mujtaba Haider Rizvi
Seraikela Firing
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में हाल ही में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने मामले के एक आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस संबंध में शनिवार को चांडिल एसडीपीओ कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में अधिकारियों ने मामले का खुलासा किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कपाली के इस्लामनगर का रहने वाला 42 वर्षीय अशफाक अहमद उर्फ बल्लू है। बताया गया कि 2 जून को इस्लामनगर में जमीन पर कार्य करा रहे अफसर नवाज पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग की गई थी। घटना के बाद पीड़ित के बयान के आधार पर कपाली ओपी में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और अन्य भौतिक प्रमाणों के आधार पर आरोपी की पहचान की। इसके बाद पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल के बड़ाबाजार स्थित पुरुलिया रोड क्षेत्र में छापेमारी कर 4 जून को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने यह भी बताया कि अशफाक अहमद उर्फ बल्लू का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।

वहीं, फायरिंग कांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूरी कार्रवाई में कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार, अवर निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह, अनुसंधानकर्ता हीरालाल मुंडू, टाइगर मोबाइल के जवान बिपुल कुमार तिवारी, दस्तगीर आलम तथा तकनीकी शाखा के कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Read Also- Jharkhand Education Department : स्कूली बच्चों का शत-प्रतिशत बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य, 31 अगस्त तक का लक्ष्य 

Related Articles

Leave a Comment