Home » Jamshedpur News : रुंगटा माइंस में बॉयलर में गिरे मजदूर की टीएमएच में मौत, परिवार को दिलाया गया 15 लाख रुपए का मुआवजा

Jamshedpur News : रुंगटा माइंस में बॉयलर में गिरे मजदूर की टीएमएच में मौत, परिवार को दिलाया गया 15 लाख रुपए का मुआवजा

31 मई को वह पैर फिसल जाने की वजह से बॉयलर के खौलते पानी में गिर गए थे और गंभीर रूप से झुलस गए थे। इसके बाद, उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया था।

by Mujtaba Haider Rizvi
parsudih man died in rungta mines
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : रुंगटा माइंस में ड्यूटी के दौरान मजदूर रतन घोष बॉयलर में गिर गए थे। इलाज के लिए उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया था। यहां शनिवार की सुबह रतन घोष ने दम तोड़ दिया। रतन घोष की मौत पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। रतन घोष अपने घर में अकेले कमाने वाले थे। रतन घोष की पत्नी का कहना है कि अब उन्हें चिंता सता रही है कि घर कैसे चलेगा।

इसके बाद परिवार वालों ने कंपनी से बात की और कंपनी ने मुआवजे के तौर पर परिजनों को 15 लाख रुपए देने की बात कही है।

अंतिम संस्कार के लिए ₹50000 दिए गए हैं। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने टीएमएच में इलाज के दौरान लगे 3 लाख 25000 का बिल भी चुकाया है। गौरतलब है कि रतन घोष परसूडीह के मकदमपुर के रहने वाले थे। वह रुंगटा माइंस में ठेका मजदूर थे। वह किसी अन्य कंपनी के तहत रुंगटा माइंस में काम करते थे। 31 मई को वह पैर फिसल जाने की वजह से बॉयलर के खौलते पानी में गिर गए थे और गंभीर रूप से झुलस गए थे। इसके बाद, उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया था।

Read also BJP National President : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड आगमन पर भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

Related Articles

Leave a Comment