Home » Giridih News: भैया की साली पर आ गया दिल; मोबाईल टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज ड्रामा, कहा–शादी के लिए OK नहीं किया तो दे दूंगा जान

Giridih News: भैया की साली पर आ गया दिल; मोबाईल टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज ड्रामा, कहा–शादी के लिए OK नहीं किया तो दे दूंगा जान

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह : शादीशुदा युवक का दिल भैया की साली पर आ गया। वह उससे शादी करने को आतुर था। लेकिन शादीशुदा होने के कारण दोनों ही परिवार इसके लिए तैयार नहीं हैं। अपनी मांगें मनवाने के लिए युवक शनिवार को मोबाइल टावर पर चढ़ गया और फिल्म शोले के स्टाईल में जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसका हाई वोल्टेज ड्रामा करीब सात घंटे तक चला। फिर पुलिस ने समझाकर उसे  नीचे उतारा

सात घंटे चला ड्रामा

घटना गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र की शनिवार सुबह की है। निमियाघाट थाना के पीछे जरूआटुंडा स्थित मोबाइल टावर पर युवक सुबह करीब नौ बजे चढ़ गया। शाम चार बजे तक उसका ड्रामा चलता रहा। वह टावर से जोर-जोर से चिल्लाकर अपनी मांग दोहराता रहा। काफी संख्या में गांव वाले वहां जुट गए। लोगों ने समझाने की कोशिश की। लेकिन वह मानने को तैयार ही नहीं था। कई लोग उसकी हरकत देख मजे भी ले रहे थे।

शादीशुदा होना उसकी शादी में बाधक

युवक की पहचान जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है। उसके बड़े भाई की शादी बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड के बेहराडीह गांव में हुई है। सुनील अपने बड़े भाई की साली से प्रेम करता है और उसी से शादी करना चाहता है। लेकिन पहले से शादीशुदा होना उसकी शादी में अड़चन डाल रहा है। दोनों ही परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हैं।

पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। युवक ने साफ कह दिया था कि जब तक शादी की बात पक्की नहीं होगी, वह टावर से नीचे नहीं उतरेगा। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी देर तक समझाने बुझाने उसे सुरक्षित नीचे उतरा।  

Read Also: Bhagalpur News: प्रेम परवान चढ़ा तो शादी कर ली; फिर साथ जीने-मरने की कसमें खाकर खा लिया जहर, युवक की मौत, युवती गंभीर

Related Articles

Leave a Comment