Home » Elephant Attack: खेत पर गए थे किसान, अचानक सामने आ गया हाथी; सूंड़ में लपेटकर कई बार जमीन पर पटका, फिर…

Elephant Attack: खेत पर गए थे किसान, अचानक सामने आ गया हाथी; सूंड़ में लपेटकर कई बार जमीन पर पटका, फिर…

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी। झारखंड के कई जिलों में हाथियों का आतंक जारी है। वन विभाग की टीम इसे रिहाइशी इलाके में घुसने से रोक पाने में सक्षम नहीं हो पा रहे हैं। शनिवार को खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र की मास्को पंचायत अंतर्गत देहकेला गांव में जंगली हाथी ने एक किसान पर हमला कर दिया। घटना स्थल पर उसकी मौत हो गई। मृतक किसान की पहचान जेवियर उर्फ चुयू होरो के रूप में की गई है।

गांववालों ने बताया कि जेवियर अपने खेत में लगाए गए गरमा धान की फसल की देखरेख के लिए दिन में करीब 11 बजे खेत गए थे। तभी अचानक जंगल की ओर से एक जंगली हाथी निकलकर खेत की तरफ आ गया। इससे पहले कि किसान कुछ समझ पाते, हाथी ने उन पर हमला कर दिया।

हाथी ने जेवियर को अपनी सूंड़ में लपेटकर कई बार जमीन पर पटक दिया और फिर बुरी तरह कुचल डाला। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश और भय व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार जंगली हाथियों की आवाजाही बढ़ रही है, जिससे जान-माल का खतरा उत्पन्न हो गया है। लेकिन ग्रामीणों की असुरक्षा को लेकर वन विभाग गंभीर नहीं है।

स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना वन विभाग और कर्रा थाना पुलिस को दे दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हाथियों के बढ़ते आतंक पर तत्काल नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, साथ ही पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सहायता उपलब्ध कराई जाए।

Read Also: Palamu Accident: कार ने बाइक में मारी टक्कर; एक की मौत,गाड़ी छोड़कर भागा चा


Related Articles

Leave a Comment