Home » Palamu Accident: कार ने बाइक में मारी टक्कर; एक की मौत,गाड़ी छोड़कर भागा चालक

Palamu Accident: कार ने बाइक में मारी टक्कर; एक की मौत,गाड़ी छोड़कर भागा चालक

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू। जिले में दुर्घटनाओं का दौर थमने का नाम ही नहीं ले रहा। हालत यह है कि औसतन कोई ऐसा दिन नहीं होता जिसमें दुर्घटना में किसी की मौत नहीं हुई हो। शनिवार को पड़वा थाना क्षेत्र के गाड़ीगांव में फोरलेन पर कार और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बताई गई है।

पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। मृतक की पहचान पड़वा थाना क्षेत्र के करूअशना गांव निवासी विजय ठाकुर (40) के रूप में की गई है। जबकि घायल व्यक्ति मुनेश्वर ठाकुर (36) बताया जा रहा है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं।

एक का चल रहा अस्पताल में इलाज

विजय ठाकुर और मुनेश्वर ठाकुर एक ही बाइक पर सवार होकर डालटनगंज से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गाड़ीगांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार टाटा पंच ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दोनों बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर के बाद फोरव्हीलर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद विजय ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन टाटा पंच है, जिसके मालिक का नाम जोगेंद्र, निवासी सुभाषनगर, बेरमो (बोकारो) दर्ज है।

पलामू में मार्च महीने में 36 सड़क दुर्घटनाओं में 30 की मौत

पलामू जिले में मार्च माह में कुल 36 सड़क दुर्घटनाओं में 30 लोगों की मौत हो गई। वहीं 23 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक में उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इन आंकड़ों पर गंभीर चिंता जताते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभागों को दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ठोस और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

समीक्षा के क्रम में बताया गया कि हिट एंड रन के कुल 94 मामले लंबित हैं, जिनमें जीआईसी स्तर पर 27 और अनुसंधान स्तर पर 58 मामले पेंडिंग हैं। उपायुक्त ने इन मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ितों को शीघ्र न्याय और मुआवजा उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।

Read Alslo : Ramgarh बनेगा मॉडर्न डिजिटल जिला; अस्पतालों में कम होगी भीड़, लोगों को मिलेगी त्वरित सेवा

Related Articles

Leave a Comment