Jamshedpur : जमशेदपुर में रविवार 3 मई को नीट यूजी की परीक्षा आयोजित होगी। इसे लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। जिला प्रशासन ने शहर में यातायात को पटरी पर रखने के लिए नो एंट्री लगा दी है। यह नो एंट्री रविवार को सुबह 11:00 से रात 8:00 बजे तक रहेगी। नो एंट्री के दौरान शहर में भारी व्यावसायिक वाहनों का परिचालन पूरी तरह वर्जित रहेगा।
सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं को परिचालन की छूट रहेगी। इसके अलावा यात्री बसें भी शहर में आना-जाना कर सकती हैं। नो एंट्री को लेकर जिला प्रशासन ने संयुक्त आदेश जारी कर दिया है। यह संयुक्त आदेश डीसी राजीव रंजन, एसएसपी पीयूष पांडे और डीएसपी ट्रैफिक नीरज के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी हुआ है।
जमशेदपुर में बनाए गए हैं आठ केंद्र
नीट यूजी की परीक्षा के लिए जमशेदपुर में कुल आठ केंद्र बनाए गए हैं। इन आठ परीक्षा केंद्रों पर 4231 परीक्षार्थी नीट यूजी की परीक्षा देंगे। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने इन परीक्षा केंद्रों पर 8 मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। इसके अलावा, पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है। यह आठ परीक्षा केंद्र शहर के 6 शिक्षण संस्थानों में हैं। नीट यूजी की परीक्षा रविवार को दोपहर बाद 2:00 बजे से होगी। 1:30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
यहां बने हैं परीक्षा केंद्र
परीक्षा केंद्र करनडीह स्थित लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज के अलावा कोऑपरेटिव कॉलेज, वीमेन्स यूनिवर्सिटी जमशेदपुर, ग्रैजुएट कॉलेज फॉर वीमेंस, सीतारामडेरा स्थित राजकीय आदिवासी हाई स्कूल और गोलमुरी के बीएम कॉलेज में बनाए गए हैं।
Read Also: Education News: NCERT की कक्षा 9 की नई किताबें जल्द बाजार में, तेजी से चल रही छपाई प्रक्रिया

