Home » Electricity Consumers: स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रम दूर; अब उपभोक्ता खुद तय करेंगे प्रीपेड या पोस्टपेड विकल्प

Electricity Consumers: स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रम दूर; अब उपभोक्ता खुद तय करेंगे प्रीपेड या पोस्टपेड विकल्प

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​धनबाद : स्मार्ट बिजली मीटर लगवाने से डरने की कोई बात नहीं है। अब आपकी बिजली का बजट पूरी तरह आपके हाथ में होगा। विभाग ने साफ किया है कि स्मार्ट मीटर से घबराने की कोई जरूरत नहीं है, बल्कि यह आपके फायदे के लिए है।

​उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए अब मीटर में प्रीपेड (पहले रिचार्ज) और पोस्टपेड (बाद में बिल भुगतान) दोनों की सुविधा दी जा रही है। आप अपनी मर्जी और जरूरत के हिसाब से इनमें से कोई भी एक विकल्प चुन सकते हैं।

​तेज चलने की बात सिर्फ अफवाह

​अक्सर लोगों में यह डर रहता है कि नया स्मार्ट मीटर बहुत तेज चलता है और इससे बिल ज्यादा आता है। बिजली विभाग ने इस बात को पूरी तरह से गलत और अफवाह बताया है। धनबाद क्षेत्र के बिजली जीएम अशोक कुमार सिन्हा ने कहा कि क्षेत्र में लगाए जा रहे सभी मीटर हाई-क्वालिटी के हैं। इन्हें उपभोक्ताओं के घर लगाने से पहले कई कड़े टेस्ट से गुजारा जाता है, ताकि ये आपकी बिजली की बिल्कुल सही खपत दर्ज करें।

अगर किसी उपभोक्ता को फिर भी लगता है कि मीटर में कोई गड़बड़ी है, तो उसकी जांच के लिए एक स्वतंत्र ‘थर्ड पार्टी’ (तीसरी एजेंसी) की व्यवस्था है, जो तुरंत मौके पर आकर मामले को सुलझाएगी।

​स्मार्ट मीटर के बताए बड़े फायदे

बिडजली विभाग के अधिकारियों ने स्मार्ट मीटर कते फायदे गिनाए हैं। कहा है कि जो लोग पुराना पोस्टपेड सिस्टम छोड़ना चाहते हैं, वे प्रीपेड चुन सकते हैं। इससे आप उतना ही खर्च करेंगे जितना आपका बजट है। आप हर दिन की बिजली खपत पर नजर रख सकते हैं। साथ ही इससे सटीक बिलिंग होगी और बिजली चोरी रुकेगी, जिससे ईमानदार उपभोक्ताओं को फायदा होगा।
​Read Also: Jamshedpur News : जमशेदपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान टेंपो चालक से मारपीट के आरोप पर बवाल, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Comment