Home » RANCHI NEWS: ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप का आगाज, मेजबान झारखंड का दबदबा

RANCHI NEWS: ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप का आगाज, मेजबान झारखंड का दबदबा

14 स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड की टीम ने बनाई बढ़त

by Vivek Sharma
रांची में ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप शुरू, झारखंड ने 14 स्वर्ण पदक जीतकर बनाई बढ़त, खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची के खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में सिकोकई कराटे इंटरनेशनल झारखंड के तत्वाधान में तीसरी सिकोकई ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप का आगाज हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन मेजबान टीम झारखंड के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं 14 स्वर्ण पदक जीतकर अपना दबदबा बनाए रखा। झारखंड का खाता छह साल के एरिक टुडू ने रजत पदक जीतकर खोला। इसके बाद खिलाड़ियों ने जीतने का सिलसिला शुरू कर दिया। दूसरे स्थान पर बंगाल की टीम जबकि तीसरे स्थान पर ओड़िशा की टीम रही। इंडियन आर्मी के खिलाड़ी भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चौथे स्थान पर चल रहे है। प्रतियोगिता का संचालन वर्ल्ड कराटे फेडरेशन एशियन कराटे फेडरेशन और कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परफार्म कर रहे खिलाड़ी

समारोह के मुख्य अतिथि साउथ एशियन कराटे फेडरेशन के अध्यक्ष सह कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष हांशी भरत शर्मा, कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन के ट्राइबल एंड माइनॉरिटी डेवलपमेंट कमीशन के चेयरमैन रेंशी सुनील किस्पोट्टा, वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के जज जयंत कुमार करमाकर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। हांशी भरत शर्मा ने कहा कि प्रतिभा की कमी नहीं है राज्य में बस जरूरत है उसे निखारने की। उन्होंने कहा कि झारखंड के खिलाड़ी भी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। रेंशी सुनील किस्पोट्टा के नेतृत्व में खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेकर देश का परचम लहरा रहे हैं। उद्घाटन समारोह के दौरान विवेकानंद विद्या मंदिर धुर्वा के विद्यार्थियों ने ब्रैड प्रदर्शन किया।

इस चैंपियनशिप में देशभर से कराटे खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर एशियन कराटे फेडरेशन के जज स्वप्न कुमार मंडल, टुम्पा कर्माकर, अनिल किस्पोट्टा, साधन चंद लोहार, मो इस्लाम, सुशांत बारीक, अभिषेक राज गोस्वामी, अंकित राज गोस्वामी, उमा शंकर महतो, अनु शक्ति सिंह, राकेश तिर्की, अख्तर सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

READ ALSO: Dhanbad News : कोल वाशरी प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा, कोयला पाउडर ढहने से तीन की मौत, कई दबे होने की आशंका

Related Articles

Leave a Comment